फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nomination papers of nine candidates rejected...six valid

Gorakhpur News: नौ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज...छह वैध

Tue, 07 May 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 07 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nomination papers of nine candidates rejected...six valid
कलक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल पर जांच के दौरान रही गहमागहमी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में जांच के दौरान पर्चा दाखिल करने वाले 15 प्रत्याशियों में नौ के नामांकन पत्र खारिज हो गए। जिसके बाद मात्र छह प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में बचे हुए है। जबकि नामांकन पत्र खरीदने वाले 16 दावेदार पहले ही मैदान छोड़ते हुए पर्चा ही नहीं दाखिल किया था।
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में शामिल जिले की एकमात्र डुमरियागंज सीट से नामांकन प्रक्रिया के तहत 15 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच में आवश्यक अभिलेख एवं निर्धारित प्रपत्र नहीं होने के कारण नौ प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए। इसमें आम जनता पार्टी से विनय कुमार पांडेय, निर्दल सुनील, अभय समाज पार्टी से नरेश, निर्दल लखन प्रसाद, निर्दल अरुण प्रताप सिंह, निर्दल शैलेष वर्मा, परचम पार्टी ऑफ इंडिया से अब्दुल हन्नान, निर्दलीय इरशाद अहमद व रफीक का नामांकन पत्र अवैध पाने के कारण खारिज कर दिए गए। जबकि भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल, सपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी, बसपा मोहम्मद नदीम मिर्जा, आजाद समाज पार्टी के चौधरी अमर सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी किरन देवी व पीस पार्टी के नौशाद आजम समेत छह प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए।
विज्ञापन


यह दावेदार पहले ही मैदान छोड़े
सपा से राम कुमार यादव उर्फ चिनकू और विभा शुक्ला ने समाजवादी पार्टी से पर्चा खरीदा था, लेकिन नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं निर्दल पिंगल प्रसाद, आजाद अधिकार सेना जितेंद्र कुमार पांडेय, निर्दल करम हुसैन, आजाद समाज पार्टी से शिव कुमार, निर्दल शम्स लबरेज, आजाद समाज एकता पार्टी से फखरूद्दीन, निर्दल सुनील देवा केवट, बहुजन मुक्ति पार्टी से विमलेश कुमार, आजाद समाज पार्टी से रामधारी, पीस पार्टी से मोहम्मद सफीक खान, आजाद समाज एकता पार्टी से फखरूद्दीन, आजाद समाज पार्टी से रामधारी, निर्दल करीमुल्लाह, निर्दल कृष्णमुरारी चौरसिया ने पर्चा तो खरीदा लेकिन नामांकन दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज और कल कर सकेंगे नाम वापसी
लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच के बाद आठ और नौ मई को नामांकन वापस लेने के लिए तिथि निर्धारित की गई है। जबकि जिले में मतदान की तिथि 25 मई को निर्धारित की गई है और मतगणना चार जून को होना है। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने की अपील की है।


प्रेक्षक ने नेपाल सीमा क्षेत्र का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। लोक सभा चुनाव सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए सामान्य प्रेक्षक नीमा अरोडा व पुलिस प्रेक्षक एस मल्लिखा ने नेपाल सीमा क्षेत्र के अलीगढ़वा और ककरहवा बॉर्डर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसबी तथा पुलिस बल के जवानों से सुरक्षा के संबंध में वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया। साथ ही नेपाल सीमा पार से आ रहे वाहनों को भी चेक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed