फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nine death and 271 new corona positive got in gorakhpur

गोरखपुर में पहली बार नौ कोविड मरीजों की मौत, 271 नए मिले पॉजिटिव

Thu, 27 Aug 2020 12:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Aug 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
nine death and 271 new corona positive got in gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना। - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में 24 घंटे में कोरोना संक्रमित नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 271 नए मरीज मिले हैं। एक दिन में नौ लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अफसरों में हड़कंप मच गया है। नए मरीजों में रेलवे अस्पताल की एक डॉक्टर समेत 18 कर्मी और एसएसबी के दो जवान शामिल हैं।

विज्ञापन


अब जिले में संक्रमितों की संख्या 8068 हो गई है। इनमें 5249 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव मरीज 2697 हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 122 हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेलवे अस्पताल में एक डॉक्टर संक्रमित मिली हैं। 18 कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा एसएसबी के दो जवान, बेतियाहाता में एक ही परिवार के दो लोग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पांच कर्मी, जिला अस्पताल के दो कर्मी, तिवारीपुर में एक ही परिवार के तीन लोग, रुस्तमपुर में एक ही परिवार के तीन लोग और फातिमा अस्पताल की एक कर्मी संक्रमित पाई गई है। सिविल कोर्ट के आठ कर्मी भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

शहर में शाहपुर इलाके में मिले सर्वाधिक 34 मरीज
शहर में 143 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 34 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा गोरखनाथ इलाके में 28, राजघाट सात, तिवारीपुर 13, कैंट 33, कोतवाली नौ, रामगढ़ताल इलाके में 12, गुलरिहा पांच, चिलुआताल क्षेत्र में दो मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 93 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव में एक, बड़हलगंज दो, बेलघाट पांच, भटहट एक, कैंपियरगंज तीन, चरगांवा 26, गोला तीन, जंगल कौड़िया एक, कौड़ीराम 12, खजनी चार, खोराबार 19, सजहनवां पांच, सरदानगर दो और उरुवा में नौ मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 35 मरीज और मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed