फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   NGO operator accused secretary of indecency in Deoria

यूपी: एनजीओ संचालिका से सेक्रेटरी ने की अभद्रता, बोला- शादी हो गई सिंदुर, बिंदी क्यों नहीं लगाती?

Wed, 11 Aug 2021 05:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Aug 2021 05:58 PM IST
सार

सेक्रेटरी के कृत्य से आहत महिला ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करके न्याय की गुहार लगाई  है।

विज्ञापन
NGO operator accused secretary of indecency in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र निवासी एक एनजीओ की संचालिका ने अपने गांव के सेक्रेटरी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आवास नहीं होने की समस्या को लेकर समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित करवाई थी। इसी बात से खार खाए सेक्रेटरी ने उन्हें बुलाकर अश्लील एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए काफी उल्टा-सीधा बोला। सेक्रेटरी के कृत्य से आहत महिला ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करके न्याय की गुहार लगाई  है।
विज्ञापन


एनजीओ संचालिका का आरोप है कि वह एक अत्यंत निर्धन एवं मजबूर अनुसूचित जाति की महिला है, महिला स्वयं सहायता समूह चलाती है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शासन से सामुदायिक शौचालय की देख-रेख हेतु समूह की महिलाओं के लिए पद आया है। इसके लिए आवेदन किया। ग्राम पंचायत के पूर्व सेक्रेटरी ने आवेदन पर अपना मुहर एवं हस्ताक्षर कर दिया है। परंतु वर्तमान ग्राम प्रधान दस्तखत-मुहर के लिए दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


बतौर शिकायतकर्ती को इसी को लेकर गत पांच अगस्त को गांव के वर्तमान सेक्रेटरी ने बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान सेक्रेटरी ने कहा कि तुम्हारी शादी हुई है और सिंदूर, बिंदी नहीं लगाती हो। इस तरह अश्लील और अभद्र शब्दों का प्रयोग कर जलील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच कराई जा रही है। यदि सेक्रेटरी दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed