फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Newly appointed Regional President Vinod Rai stated that ensuring the 'Lotus' blooms everywhere in the 2027 Assembly elections is the priority.

Gorakhpur News: संगठन को बूथ स्तर पर प्रभावी बनाकर चुनावी समर में उतरेंगे

Sat, 27 Jun 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed Regional President Vinod Rai stated that ensuring the 'Lotus' blooms everywhere in the 2027 Assembly elections is the priority.
नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय बोले-2027 के विधानसभा चुनाव में हर तरफ कमल खिलाना प्राथमिकता
विज्ञापन



गोरखपुर। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की प्राथमिकताओं में वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव है। उनका कहना है कि वह संगठन को बूथ स्तर पर प्रभावी बनाकर चुनावी समर में उतरेंगे। पीएम मोदी-सीएम योगी के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुए हैं, उसे जनता के बीच लेकर जाएंगे। चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र में हर तरफ कमल खिलाना उनकी प्राथमिकता है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद विनोद राय ने बातचीत के दौरान अपनी प्राथमिकताएं बताईं। पिछली सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने सपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि सपा का पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। इसके डायरेक्टर अखिलेश यादव के परिवार के लोग हैं। जनता उनके कारनामों को समझ चुकी है। प्रदेश और क्षेत्र की जनता सपा के अराजक कार्यकाल को नहीं भूली है। वह अपने हाथ से अपनी पीठ चाहे जितना थपथपा लें, लेकिन जनता से बताने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया 2024 के लोकसभा चुनाव जैसे परिणाम की उम्मीद न करें। उस समय सपा के लोगों ने संविधान बदलने की बात कहकर जनता को गुमराह किया। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। अब जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली। 2027 में प्रदेश में एक बार फिर सीएम योगी के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का सियासी सफर बहुत लंबा है। केमेस्ट्री से एमएससी करने वाले विनोद राय दो विषयों में परास्नातक हैं। वह एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रह चुके हैं। उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत 1982 में भाजपा के बूथ अध्यक्ष से की। इसके बाद उन्होंने मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री के बाद 2007 में जिलाध्यक्ष की कमान संभाली। इस पद पर वह वर्ष 2011 तक रहे। 2012 में उन्हें क्षेत्र में सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई। 2013 में वह क्षेत्र में महामंत्री बने और उस पद पर 216 तक रहे। 2019 में वह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए और 2021 तक वह इस पद पर बने रहे। अब उन्हें 2026 में क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर किया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed