यात्रीगण कृपया ध्यान दें: संतकबीरनगर-बांसी का सफर होगा आसान, बिछेगी नई रेल लाइन
पूर्वाेत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि संतकबीरनगर से बांसी के बीच 55 किलोमीटर की नई रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके तहत बांसी में आठ किलोमीटर जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। संतकबीरनगर की जगह अब बघौली में यार्ड बनाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर से बहराइच वाया बांसी के बीच नई रेल लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू होगा। इससे गोरखपुर वासियों के लिए भी संतकबीरनगर और बांसी का सफर आसान हो जाएगा। पहले चरण में संतकबीरनगर से बांसी के बीच 55 किलोमीटर की नई रेल लाइन बिछेगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी काम तेजी से शुरू होने जा रहा है।
वहीं, नई योजना के तहत अब संतकबीरनगर की जगह बघौली में रेलवे यार्ड बनाया जाएगा। साथ ही बांसी में बड़ा रेलवे स्टेशन बनेगा। जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में काम में तेजी लाने के लिए रेलवे प्रशासन ने 82 गांव चिह्नित किए हैं। इन गांवों की 260 हेक्टेयर भूमि है।
इसे भी पढ़ें: रवि किशन की बेटी जल्द ज्वाइन करेंगी भारतीय सेना, सांसद बोले- पिता का सिर गर्व से किया ऊंचा
इसके लिए रेलवे ने संतकबीरनगर जिले को 110 करोड़ और सिद्धार्थनगर को 55 करोड़ रुपये दे भी दिए हैं। इसका असर यह हुआ कि बांसी में आठ किलोमीटर जमीन रेलवे को मिल गई है। बताया जा रहा है कि करीब 22 किलोमीटर बांसी में रेल लाइन बननी है। इसके बाद संतकबीरनगर जिले में रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा: गोरखपुर में दो दिनों के अंदर पकड़े गए 12 सॉल्वर, एक फरार
संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच सहित कुल पांच जिले को जोड़ने वाले गोरखपुर-बहराइच नए रेल मार्ग पर कुल 32 स्टेशन होंगे। इसमें चार जंक्शन, 16 क्रॉसिंग और 12 हाल्ट बनाए जाएंगे। इसके अलावा दो बड़े महत्वपूर्ण पुल, 32 बड़े और 86 छोटे पुल बनेंगे।
इसे भी पढ़ें: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: तलाकशुदा महिला को नशा देकर किया दुष्कर्म और बनाया वीडियो, फिर रचाया निकाह