फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Divorced woman drugged Molested and made video then got married

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: तलाकशुदा महिला को नशा देकर किया दुष्कर्म और बनाया वीडियो, फिर रचाया निकाह

Wed, 28 Jun 2023 11:38 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Jun 2023 11:38 AM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पीड़ित महिला की शादी वाराणसी में हुई थी। उसकी तीन वर्ष की एक बेटी है। दो वर्ष पूर्व महिला के पति ने उससे अलग होकर दूसरी शादी कर ली। इसके बाद महिला अपने मायके गोरखपुर लौट आई।

विज्ञापन
Divorced woman drugged Molested and made video then got married
राजघाट पुलिस ने धर्मपरिवर्तन के आरोपी खुर्शीद को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के राजघाट क्षेत्र में तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर शादी का दबाव बनाने और धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करने का मामला सामने आया है। महिला का गर्भपात कराने का भी आरोप है। आरोप है कि शादीशुदा होने के बाद भी आरोपी ने महिला को धोखे में रखा। महिला ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर राजघाट पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पीड़ित महिला की शादी वाराणसी में हुई थी। उसकी तीन वर्ष की एक बेटी है। दो वर्ष पूर्व महिला के पति ने उससे अलग होकर दूसरी शादी कर ली। इसके बाद महिला अपने मायके गोरखपुर लौट आई। वह अपने और बच्ची के जीवनयापन के लिए नौकरी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


नौकरी नहीं मिली तो भजन गाने वाली टीम में काम करने लगी। उसी टीम में महराजगंज जिले के सोनौली का रहने वाला खुर्शीद हाशमी उर्फ केडी भी काम करता था। खुर्शीद ने पीड़ित महिला को झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कबाड़ी को बेच दी कुर्क सफारी, माफिया राकेश के गुर्गे पर केस

एसपी सिटी ने बताया कि इसी बीच खुर्शीद ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। महिला ने विरोध जताया तो खुर्शीद ने जल्द शादी करने की बात कहकर तुर्कमानपुर में एक किराए के मकान में महिला और उसकी बच्ची को ठहरा दिया। मजबूरी का फायदा उठाकर खुर्शीद ने जबरन महिला का धर्म परिवर्तन करवा दिया। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई।

इसी बीच महिला को पता चला कि खुर्शीद पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता ने विरोध जताया तो उसे बुरी तरह पीटा और जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed