फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Neighbors perform last rites of Farmer in Basti During lockdown

पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए बेटे, पड़ोसियों ने निभाया ये फर्ज

Tue, 21 Apr 2020 04:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Apr 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Neighbors perform last rites of Farmer in Basti During lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस में लॉकडाउन के चलते पिता की मौत पर उसके तीन बेटे घर नहीं आ पाए। जिससे दिन भर शव घर पर पड़ा रहा, दूसरे दिन पड़ोसी ने दिवंगत का दाह संस्कार करके बेटे का फर्ज निभाया। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

विज्ञापन


हर्रेया थाना क्षेत्र के कोदई गांव के रहने वाले राम दरश सोमवार को दोपहर में खेत में काम कर रहे थे, अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और खेत में ही राम दरश की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने फोन के जरिए तीनों बेटों लालचद्रं, मूलचद्रं और प्रेमचंद्र इस घटना की जानकारी दी। तीनों बेटे घर आने के लिए दिनभर दिल्ली में प्रशासनिक अधिकारियों के यहां चक्कर काटते रहे लेकिन कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते घर नहीं आ सके। घटना के बाद पूरे गांव के लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य समीर कुमार चौधरी सहित कई लोगों ने किसान के शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर सहमति बनाई। दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर में पड़ोसी ने किसान के शव का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed