फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   "My leader-my pride" Not only support but also resistance

Gorakhpur News: ''''मेरे नेता-मेरे अभिमान'''' सिर्फ समर्थन ही नहीं प्रतिरोध भी

Sun, 28 Jul 2024 05:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
"My leader-my pride" Not only support but also resistance
कैंपियरगंज में विधायक के खिलाफ लामबंद हो रहे थे चौधरी बिरादरी
विज्ञापन

विधायक फतेह बहादुर सिंह के समर्थन में 200 से ज्यादा फ्लैग्स लगाए गए

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंपियरगंज से शहर तक विधायक फतेह बहादुर सिंह के समर्थन में लगा फ्लैग्स ''''मेरे नेता-मेरा अभिमान'''' सिर्फ समर्थन दिखाने के लिए ही नहीं लगा था बल्कि हिस्ट्रीशीटर राजीव रंजन चौधरी के समर्थन में लामबंद हुए चौधरी बिरादरी के प्रति प्रतिरोध था। इसे वीर बहादुर सिंह यूथ बिग्रेड ने लगवाया था।
विधायक फतेह बहादुर सिंह ने 18 जुलाई को जब अपनी जान को खतरा का मुद्दा उठाकर मामले को सार्वजनिक किया और अपने पुराने समर्थक राजीव रंजन चौधरी व कुछ अन्य पर आरोप मढ़ा तो क्षेत्र में विरोध शुरू होने लगा।
विज्ञापन

राजीव रंजन के समर्थक वीडियो जारी करने लगे और विधायक पर ही उत्पीड़न का आरोप लगाने लगे। 20 से 22 जुलाई के बीच राजीव रंजन की मां व जिला पंचायत सदस्य सरोज देवी, संजय सिंह सहित कई लोग सामने आ गए और सीधा विधायक पर हमलावर हो गए। इसके प्रतिरोध में फिर फ्लैग्स लगाने शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के करीबी व वीर बहादुर सिंह यूथ बिग्रेड के रंजीत सिंह पिंटू ने इसकी रणनीति तैयार की। उन्होंने बताया कि स्लोगन भी उन्होंने ही तैयार किए थे। करीब 200 से ज्यादा फ्लैग्स लगाए गए। रंजीत का कहना है कि यह तो विधायक के प्रति लोगों का समर्थन है। कुछ लोगों को यह बताया भी गया कि क्षेत्र में आज भी विधायक के साथ ही लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed