फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder of child clue not found in interrogation of tantriks

गोरखपुर: बालक की हत्या में तांत्रिकों से पूछताछ में नहीं मिला सुराग, जल्द पर्दाफाश का दावा

Wed, 13 Apr 2022 11:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Apr 2022 11:58 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
murder of child clue not found in interrogation of tantriks
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के बहोरवा में लापता बालक हत्या की के मामले में पुलिस छह दिन बाद भी खाली हाथ है। शक के आधार पर कई तांत्रिकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ तो की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एसएसपी का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दो अप्रैल को लापता लक्ष्य की लाश छह अप्रैल की सुबह झाड़ी में मिली थी। उसके दोनों हाथ पीछे करके बांधे गए थे और मुंह में उसका ही अंडरवियर ठूंसा गया था। नवरात्रि के पहले दिन लापता होने और हाथ बांधने में लाल कपड़े का इस्तेमाल होने की वजह से पुलिस घटना को तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दस तांत्रिकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद कुछ खास हासिल न होने पर सभी को छोड़ दिया। पुलिस ने लक्ष्य के परिवार की करीबी महिलाओं से भी पूछताछ की थी, जो दो अप्रैल को तांत्रिक के पास गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेहों पर जांच के बाद पुलिस फिलहाल खाली हाथ है। अब पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed