फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MoU signed between DDU and DOIT

Gorakhpur News: डीडीयू और डॉयट के बीच हुआ एमओयू

Thu, 27 Jun 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
MoU signed between DDU and DOIT
फोटो
विज्ञापन

कुलपति ने कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा एमओयू
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डॉयट) के बीच बुधवार को एमओयू हुआ। डीडीयू की तरफ से कुलपति प्रो. पूनम टंडन और डॉयट की तरफ से प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडेय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

कुलपति ने कहा कि एनईपी के उद्देश्यों की प्राप्ति में उच्च शिक्षा परिसरों एवं शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के संयुक्त और समन्वित प्रयासों की भूमिका अत्यंत जरूरी है। विश्वविद्यालय और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के मध्य समन्वय इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत दोनों संस्थान अनुसंधान और शैक्षिक कार्यक्रमों पर सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षकों को उनकी रुचि के क्षेत्र में शैक्षिक नियोजन पर अनुसंधान के लिए एक साझा आधार प्रदान किया जाएगा। शिक्षकों के विकास कार्यक्रमों की सुविधा प्रदान करने, कौशल विकास कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने और बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। एमओयू का लक्ष्य शिक्षक प्रशिक्षण में डाॅयट की विशेषज्ञता का उपयोग करने, विशेष रूप से बीईआईईडी (विश्वविद्यालय के प्रस्तावित पाठ्यक्रम) के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, एनईपी समन्वयक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, शिक्षा संकाय की डीन प्रो. सरिता पांडेय, डॉ. अनुपम सिंह, डॉयट से सपना वार्ष्णेय, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, रजनीश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed