फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother fires five year old girl with hot knife in Gorakhpur

दर्दनाक: मासूम ने स्कूल जाने से इनकार किया तो हमलावर हुई मां, पांच साल की बच्ची को गर्म चाकू से दागा, केस दर्ज

Wed, 20 Jul 2022 02:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 20 Jul 2022 02:38 AM IST
सार

पांच साल की मासूम ने स्कूल जाने से मना किया तो नाराज होकर मां ने चाकू गर्म कर किया और बेटी के शरीर पर कई जगह दाग दिया। यह देख बच्ची के पिता थाने पहुंच गए और तहरीर देकर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
Mother fires five year old girl with hot knife in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर में गीडा क्षेत्र के छोटा कालेसर की पांच वर्ष की मासूम ने मंगलवार को स्कूल जाने से मना किया तो नाराज मां ने चाकू गर्म करके कई जगह दाग दिया। इससे बच्ची तड़प उठी और रोने लगी। यह देख बच्ची के पिता थाने पहुंच गए और तहरीर देकर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया। गीडा पुलिस ने नुकीले व धारदार हथियार से हमले का केस दर्ज करके आरोपी मां को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छोटा कालेसर निवासी राहुल ने दी तहरीर में लिखा कि परिवार में पत्नी व दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र 5 वर्ष व छोटी बेटी करीब 2 वर्ष की है। मंगलवार सुबह बड़ी बेटी स्कूल जाने से मना कर रही थी। जिद की और कहा कि स्कूल जाने का मन नहीं है। इससे नाराज होकर पत्नी कंचन ने चाकू गर्म कर किया और बड़ी बेटी के शरीर पर कई जगह दाग दिया। बच्ची चीखते हुए पड़ोसी के घर भागी, लेकिन मां ने पीछा नहीं छोड़ा। पड़ोसी के घर से मासूम को पकड़कर ले आई और गर्म चाकू से दागती रही।
विज्ञापन


इस घटना को जिस किसी ने भी देखा, उसकी रुह कांप गई। आसपास के लोगों का कहना है कि मासूम से इस तरह की क्रूरता ठीक नहीं है। गीडा के थाना प्रभारी राहुल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed