फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More rain expected in Gorakhpur for three days now

Gorakhpur weather: गोरखपुर में अभी तीन दिन तक और बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Wed, 21 Jul 2021 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Jul 2021 02:37 PM IST
सार

गरज चमक के साथ कहीं मध्यम तो कहीं भारी वर्षा होने की उम्मीद

 

विज्ञापन
More rain expected in Gorakhpur for three days now
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक तीन दिन और रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। गरज चमक के साथ कहीं कम तो कहीं भारी बारिश के आसार हैं। वहीं मंगलवार सुबह और दोपहर में शहर के असुरन, मेडिकल कॉलेज रोड, मोहद्दीपुर समेत कुछ इलाकों में तेज तो कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। अब भी कई इलाकों में जलभराव बरकरार है। सड़कों पर कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित है। कुछ मोहल्लों में लोग बदबू के कारण परेशान हैं।

विज्ञापन

 
कृषि वैज्ञानिक बारिश को फसलों के लिए अच्छा बता रहे हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार गोरखपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ नितीश कुमार पांडेय ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक गरज चमक के साथ जिले में मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है।
विज्ञापन


तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बारिश लाभकारी साबित हो रही है। इससे धान की रोपाई में किसानों को मदद मिलेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


नाली के गंदे पानी से हरसेवकपुर के लोग परेशान
शहर के हरिसेवकपुर नंबर दो में रहने वाले करीब 500 परिवार जलभराव और नाली के पानी से परेशान हैं। कन्हैया लाल शर्मा और जय हिंद निषाद ने बताया की पानी से सड़क और नाली टूट गई है।


बारिश में जलभराव तो बाकी समय मोहल्ले के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। वर्तमान में घुटने तक पानी भरा है। इससे आने जाने में दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशान महिलाएं और बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed