फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Monkey pushed old man down from roof in kushinagar

कुशीनगर: बंदर ने बुजुर्ग को छत से धक्का देकर गिराया नीचे, गंभीर रूप से घायल

Wed, 15 Sep 2021 05:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Sep 2021 05:14 PM IST
सार

कुशीनगर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुजुर्ग को धक्का देने के बाद बंदर भाग निकला। वहीं बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Monkey pushed old man down from roof in kushinagar
बंदर का आतंक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बंदर ने बुजुर्ग को छत से धक्का दे दिया है। ऐसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र के पगरा पड़री गांव का है। यहां में बुधवार की सुबह पगरा पड़री निवासी हरिशंकर गुप्ता (68) किसी काम से छत पर गए हुए थे। इसी दौरान कहीं से एक बंदर दौड़ता हुआ आया और उन्हें छत से धक्का दे दिया। इससे वह नीचे जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन


इस घटना में उनके पैर एवं बांह में गंभीर चोटें आई है। परिजनों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपयार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed