{"_id":"610fb9cb8ebc3e7af241ce52","slug":"molested-kept-on-pretending-to-marry-also-got-abortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शादी का झांसा देकर विधवा से करता रहा दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया, आरोप गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शादी का झांसा देकर विधवा से करता रहा दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया, आरोप गिरफ्तार
Sun, 08 Aug 2021 04:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 08 Aug 2021 04:32 PM IST
सार
पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पंकज अग्रहरी नाम का एक युवक उसके संपर्क में आया। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। आरोपी ने शादी का झूठा झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करवा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके की 35 वर्षीया विधवा महिला को झांसे में लेकर एक युवक दुष्कर्म करता रहा। महिला का गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पंकज अग्रहरी नाम का एक युवक उसके संपर्क में आया। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। आरोपी ने शादी का झूठा झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करवा दिया। बाद में शादी करने से मना करने लगा।
विज्ञापन
इस संदर्भ में पीपीगंज थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह का कहना ही कि आरोपी पंकज अग्रहरी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन