फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mobile pink toilet will be installed in Golghar

गोरखपुर: गोलघर में लगेगा मोबाइल पिंक टॉयलेट, बैठक में लिया गया निर्णय

Thu, 10 Feb 2022 02:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Feb 2022 02:20 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शौचालय एवं रैनबसेरा संचालकों को वर्दी दी। साथ ही निर्देशित किया कि इस वर्दी को पहनकर ही कार्य करें। शौचालय की तीन शिफ्टों में सफाई कराने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
Mobile pink toilet will be installed in Golghar
बैठक करते नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महिलाओं की सुविधा के लिए गोलघर क्षेत्र में मोबाइल पिंक टॉयलेट लगाया जाएगा। गोलघर क्षेत्र में काफी संख्या में महिलाओं के आवागमन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सार्वजनिक शौचालय, रैनबसेरों के संचालन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत केंद्र सरकार ने टूलकिट में संशोधन किया है। इस संशोधन एवं सिटीजन वॉयस के संबंध में बुधवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान सार्वजनिक शौचालय संचालकों को निर्देशित किया गया कि जिन सार्वजनिक शौचालयों का महिलाएं और बालिकाएं ज्यादा इस्तेमाल करती हैं, उनमें सेनेटरी नैपकिन मशीन एवं इनसिनेटर मशीन लगाएं। जिन शौचालयों में संचालक, परिवार के साथ रहते हैं और दुकान खोले हुए हैं, उन्हें तत्काल खाली कराएं। रैनबसेरा संचालक रैनबसेरों की एक दीवाल पर ‘नेकी की दीवाल’ के नाम से पेंटिंग कराएं और जरूरतमंदों को सुविधा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और किसी भी तरह की कमियां पाए जाने पर संचालक को कार्य से हटा दिया जाएगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक, रैनबसेरों तथा सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों के संचालक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय और रैनबसेरा संचालकों को दी गई वर्दी

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शौचालय एवं रैनबसेरा संचालकों को वर्दी दी। साथ ही निर्देशित किया कि इस वर्दी को पहनकर ही कार्य करें। शौचालय की तीन शिफ्टों में सफाई कराने का भी निर्देश दिया। साथ ही शौचालयों में लोगों की सुविधा के लिए हैंडवाश, साफ एवं स्वच्छ तौलिया, नैपकीन पेपर, सेनेटरी वेडिंग मशीन, डस्टबिन, पानी आदि की व्यवस्था कराने को भी कहा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed