{"_id":"664e77f5d27ad412200b7254","slug":"mobile-phone-of-deoria-woman-who-came-for-boating-looted-three-arrested-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-566653-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकायन पर घूमने आई देवरिया की महिला का मोबाइल लूटा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकायन पर घूमने आई देवरिया की महिला का मोबाइल लूटा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो
- वारदात के दौरान बदमाशों ने महिला को मारपीट कर किया घायल
- मंगलवार की रात चंपा देवी पार्क के पास बाइक से जाते समय हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके में मंगलवार की रात देवर के साथ बाइक से नौकायन घूमने आई महिला का मोबाइल बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने महिला को मारपीट कर घायल भी कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, देवरिया के बैरौना निवासी अरविंद विश्वकर्मा परिवार संग मंगलवार रात नौकायन घूमने आए थे। आरोप है कि रात करीब 11:15 बजे वह घर जा रहे थे, तभी चंपा देवी पार्क के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी भाभी आंचल का मोबाइल मार-पीटकर छीन लिया। लोगों की मदद से उनका पीछा कर चिड़ियाघर के पास से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, लेकिन उसके साथी उसे छुड़ा ले गए।
घायल महिला का उपचार खोराबार पीएचसी पर हुआ। अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के गजना निवासी अभय सिंह, चौरीचौरा इलाके बैकुंठपुर निवासी मिथिलेश यादव उर्फ डुगरू और आकाश सिंह उर्फ भोला के रूप में हुई।