{"_id":"616fe97153c28a36b742d3b6","slug":"mmmut-counseling-result-declared-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एमएमएमयूटी काउंसिलिंग का परिणाम घोषित, चयनित अभ्यर्थी 21 तक जमा करा दें शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एमएमएमयूटी काउंसिलिंग का परिणाम घोषित, चयनित अभ्यर्थी 21 तक जमा करा दें शुल्क
Wed, 20 Oct 2021 03:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Oct 2021 03:33 PM IST
सार
प्रथम चरण की काउंसिलिंग में बीबीए पाठ्यक्रम की 75 सीटों पर सभी अभ्यर्थियों का चयन हुआ। एमबीए पाठ्यक्रम में उपलब्ध 75 सीटों के सापेक्ष 75 अभ्यर्थी, एमसीए पाठ्यक्रम में सभी 75 सीटों पर अभ्यर्थी, बीफार्मा पाठ्यक्रम में कुल 75 सीटों पर 75 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हुई काउंसिलिंग के प्रथम चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित यूपीसीईटी-2021 प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए इन अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के बाद सीटें आवंटित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
प्रथम चरण की काउंसिलिंग में बीबीए पाठ्यक्रम की 75 सीटों पर सभी अभ्यर्थियों का चयन हुआ। एमबीए पाठ्यक्रम में उपलब्ध 75 सीटों के सापेक्ष 75 अभ्यर्थी, एमसीए पाठ्यक्रम में सभी 75 सीटों पर अभ्यर्थी, बीफार्मा पाठ्यक्रम में कुल 75 सीटों पर 75 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। बीटेक (लेटरल इंट्री) पाठ्यक्रम में उपलब्ध सभी 90 सीटों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
एमटेक प्रथम वर्ष के सभी ब्रांच और एमएससी पाठ्यक्रम के सभी विभागों में सीटों का आवंटन किया गया। जिन अभ्यर्थियों को प्रथम चरण में सीटों का आवंटन किया गया है उनको बृहस्पतिवार तक चालीस हजार रुपये ऑनलाइन जमा कर सीट आरक्षित (कंफर्म) करानी होगी। समय सीमा के भीतर शुल्क नहीं जमा कराने पर आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी। जो सीटें रिक्त होंगी उनका आवंटन दूसरे चरण में किया जाएगा।
विज्ञापन