{"_id":"6a0214057433e1c370087523","slug":"mlas-convoy-vehicle-collides-with-roadways-bus-four-policemen-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1317116-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विधायक के काफिले की गाड़ी रोडवेज बस से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विधायक के काफिले की गाड़ी रोडवेज बस से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। शहर में भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री एवं चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी के काफिले के साथ चल रही गाड़ी सोमवार सुबह कौड़ीराम में सड़क किनारे तिरछी खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में गाड़ी (एस्कॉर्ट वाहन) में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों का इलाज बड़हलगंज स्थित हॉस्पिटल में चल रहा है।
विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि वह सोमवार सुबह गोरखपुर में आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। करीब 10:15 बजे कौड़ीराम के पास उनके पीछे चल रही एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो ओवरटेक करने के दौरान सड़क पर तिरछी खड़ी सरकारी बस से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें दो को मामूली चोटें आईं, जबकि अभिषेक यादव और राज नारायण शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर और पैर में चोटें आई हैं।
हादसे के बाद घायलों को तत्काल कौड़ीराम में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। हालत गंभीर होने पर अभिषेक यादव और राज नारायण शुक्ला को बड़हलगंज स्थित निजी हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़हलगंज से चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, भाजपा नेता राजीव पांडेय, अष्टभुजा सिंह समेत कई लोग कौड़ीराम पहुंचे थे।