फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   miscreants snatching mangalsutra of woman after entering house and Fled at basti

घर में घुसकर महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 04 Dec 2020 04:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, विक्रमजोत (बस्ती)।
अमर उजाला ब्यूरो, विक्रमजोत (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Dec 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
miscreants snatching mangalsutra of woman after entering house and Fled at basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फोरलेन पर स्थित छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव में शुक्रवार की दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, फूलडीह गांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने हाइवे के किनारे आरा मशीन लगा रखा है। शुक्रवार को आरा मशीन की दुकान पर सत्यनारायण कथा हो रही थी। कथा में फुटकर पैसा लेने के लिए धर्मेंद्र की पत्नी नीलम हाइवे के दूसरी तरफ बने घर में गई। तभी एक काले रंग के डिस्कवर मोटर साइकिल से दो बदमाश पहुंचे। जिसमें से एक बदमाश सीधे घर में दाखिल हो गया और नीलम का मुंह दबा कर गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर बाहर खड़े दूसरे बाइक सवार साथी के साथ विक्रमजोत कस्बे की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन


अचानक हुई घटना से पहले तो नीलम सहम गई फिर शोर माचाने लगी। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो नीलम ने आपबीती बताई। पति धर्मेंद्र ने बाइक सवार का पीछा किया लेकिन भारी आवागमन में बदमाश भागने मे सफल हो गए। जिसकी सूचना तत्काल छावनी पुलिस को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने महिला सहित आसपास के लोगों से जानकारी लिया और फरार बदमाशों के तलाश में जुट गए। थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि मौके पर जाकर जानकारी ली गई है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed