फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minister of State for Health Atul Garg visit in Gorakhpur for UP Election 2022

गोरखपुर में बोले स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग: पीएम मोदी और सीएम योगी ईमानदारी व जन विश्वास के प्रतिमान

Fri, 25 Feb 2022 04:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Feb 2022 04:37 PM IST
सार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संकट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शानदार प्रबंधन की पूरी दुनिया मुरीद है। विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी नामचीन संस्था ने भी कोरोना को काबू में करने के लिए यूपी में किए गए उपायों की जमकर सराहना की।

विज्ञापन
Minister of State for Health Atul Garg visit in Gorakhpur for UP Election 2022
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजनीति में शुचिता, ईमानदारी और जन विश्वास के नए प्रतिमान के रूप में स्थापित हुए हैं। मोदी-योगी के चलते जनता की राजनीति के प्रति हताशा दूर हुई है। यही वजह है कि यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रचंड बहुमत वाली भाजपा सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन


यह कहना है प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग का। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोगों की एकतरफा इच्छा है कि योगी आदित्यनाथ एक बार पुनः उत्तर प्रदेश की बागडोर संभालें। दुनिया के कोने-कोने में बसे भारतीय भी उन्हें दोबारा सीएम बनता देखने के लिए उत्सुक हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि लोगों की ये चाहत यूं ही नहीं है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने विकास की उपलब्धियों और हरेक क्षेत्र में कुशल प्रबंधन से देश और प्रदेश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है।

विज्ञापन

योगी के कोरोना प्रबंधन की दुनिया मुरीद

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संकट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शानदार प्रबंधन की पूरी दुनिया मुरीद है। विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी नामचीन संस्था ने भी कोरोना को काबू में करने के लिए यूपी में किए गए उपायों की जमकर सराहना की। जांच से लेकर इलाज और टीकाकरण में यूपी नंबर वन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के हेल्थ सेक्टर में हुआ अभूतपूर्व बदलाव

स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यूपी के हेल्थ सेक्टर में अभूतपूर्व बदलाव आया है। इसके पहले इस क्षेत्र का बुरा हाल सबको पता है। पहले जहां 8000 ही डॉक्टर थे वहीं यह संख्या अब बढ़कर 18000 से अधिक हो गई है। 2017 के पहले सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज थे जबकि यह सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है। 55 चालू हो गए या निर्माणाधीन हैं।



कहा कि हर जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर अत्याधुनिक जांच की सुविधाएं हैं। सीएम योगी की पहल पर पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनता को गोरखपुर एम्स के रूप में विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा का केंद्र मिल गया है। सीएम योगी की अगुवाई में इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण हासिल कर हजारों नौनिहालों की जान बचाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed