{"_id":"664d350acd6a411be80eb5b4","slug":"middle-aged-man-kidnapped-innocent-girl-and-raped-her-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-565269-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मासूम बच्ची का अपहरण कर अधेड़ ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मासूम बच्ची का अपहरण कर अधेड़ ने किया दुष्कर्म
Wed, 22 May 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 22 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
बाजार घुमाने का लालच देकर स्कूटी से ले गया था
शाहपुर इलाके की घटना, केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। छह वर्षीय बच्ची को स्कूटी से बाजार घुमाने का लालच देकर अधेड़ ने उसका अपहरण कर लिया। वह बच्ची को अपने नवनिर्मित मकान में ले गया जहां दुष्कर्म किया। खोजते हुए परिजनों के पहुंचने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के बेतिया जिले का एक शख्स परिवार के साथ शाहपुर इलाके के एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है और सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। आरोप है कि रविवार की रात 8:30 बजे पीड़ित की छह वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का एक शख्स रविंद्र सिंह पहुंचा और बच्ची को स्कूटी पर बैठाकर घुमाने के बहाने अपने नवनिर्मित मकान में ले गया जहां बच्ची से दुष्कर्म किया।
कुछ देर बाद बच्ची के परिजन उसे खोजते हुए पहुंचे तो आरोपी लोगों को देखते ही गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। बताया जाता है कि घटना के बाद परिवार के लोग बदहवास हैं। डर और लोकलाज के भय से पहले चुप रहे। बाद में उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।