Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Akhilesh Yadav Roadshow Acciden: Case Filed Against 66 Including Five SP Leaders Over 14 Year Old Students Dea

अखिलेश रोड शो हादसा: जेसीबी की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र की मौत मामले में पांच सपा नेताओं समेत 66 पर मुकदमा

Thu, 19 Nov 2026 12:14 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 19 Nov 2026 12:14 PM IST
सार

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग चालक को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन आरोप है कि आयोजन समिति से जुड़े लोग घायल किशोर को मौके पर छोड़कर भाग गए। इसके बाद अनुपम सिंह और अन्य राहगीरों की मदद से आर्यवर्धन को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Roadshow Acciden: Case Filed Against 66 Including Five SP Leaders Over 14 Year Old Students Dea
किशोर की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन सिंह की मौत मामले में पुलिस ने पांच सपा नेताओं समेत 66 पर एफआईआर दर्ज किया है। मृतक के पिता की तहरीर पर एम्स थाना ने जेसीबी के अज्ञात चालक, आयोजन समिति के पांच नामजद पदाधिकारियों और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजन का आरोप है कि रोड शो में शामिल तेज रफ्तार जेसीबी ने किशोर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद जेसीबी चालक और आयोजन समिति के लोग मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
Trending Videos

बहन को लेने जा रहा था किशोर, जेसीबी ने मारी थी टक्कर

आवास विकास कॉलोनी, कूनराघाट (झारखंडी) निवासी ओंकार सिंह भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह-संयोजक हैं। उनका बड़ा बेटा आर्यवर्धन सिंह बुधवार (18 नवंबर) दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच अपनी बहन समृद्धि को लेने के लिए महादेव झारखंडी गेट के पास मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा में शामिल जेसीबी (UP53ET6053) ने उसे टक्कर मार दी।

परिजन का आरोप है कि जेसीबी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग चालक को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन आरोप है कि आयोजन समिति से जुड़े लोग घायल किशोर को मौके पर छोड़कर भाग गए। इसके बाद अनुपम सिंह और अन्य राहगीरों की मदद से आर्यवर्धन को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किलोमीटर तक लगा था जाम

हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए उन्होंने झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर धरना शुरू कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद देर रात किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन

पांच नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा

मृतक के पिता ओंकार सिंह की लिखित शिकायत पर एम्स थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार (19 नवंबर) तड़के करीब 2:30 बजे प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में जेसीबी के अज्ञात चालक के अलावा आयोजन समिति से जुड़े साधू यादव उर्फ साधु भइया, मनोज यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ विट्टू, योगेश यादव और चंद्र प्रकाश को नामजद किया गया है। इसके साथ ही 50 से 60 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मोनू कुमार को सौंपी गई है।

स्पीड ब्रेकर बनवाने के दिए जाएंगे निर्देश

डीएम दीपक मीणा ने कहा कि मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। झारखंडी गेट के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed