फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Memorial commemorative plight in memory of Kargil martyrs in Basti

कारगिल शहीद स्मारक का हुआ ऐसा हालः डेढ़ साल में ही गायब हो गईं टाइल, सीढ़ियां क्षतिग्रस्त

Thu, 18 Jun 2020 08:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Jun 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Memorial commemorative plight in memory of Kargil martyrs in Basti
शहीद स्मारक। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हाइवे पर कुआनो नदी के पास कारगिल शहीदों की याद में 2007 में रोटरी क्लब मिड टाउन के सहयोग से प्रशासन ने स्मारक बनवाया था। स्थापना के बाद वर्ष-2012 व 2019 में इसका जीर्णोद्धार भी हुआ। तत्कालीन डीएम डॉ. राजशेखर की पहल पर जिला पंचायत ने लाखों रुपये खर्च कर इसे व्यवस्थित किया।

विज्ञापन


यहां टाइल लगाई गईं और उद्घाटन 28 जनवरी-2019 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। तब से लेकर अब तक एक वर्ष पांच माह बीत चुके हैं, मगर उपेक्षा के चलते शहीद स्मारक की टाइल उखड़ने लगी हैं। सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन


कारगिल शौर्य स्मारक के लिए रोटरी क्लब मिडटाउन ने स्थापना की पेशकश की तो तत्कालीन आयुक्त विनोद शंकर चौबे ने सहमति जताते हुए कुआनो तट पर जमीन मुहैया करा दी। तब के अध्यक्ष और अब संरक्षक डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में हर पर्व-त्योहार पर कारगिल के शहीदों को याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष-2012 में ईंट व सीमेंट से बने स्मारक को रोटरी क्लब मिडटाउन ने करीब दो लाख रुपये खर्च कर नया रूप देते हुए यहां बंदूक व सैनिकों की टोपी का निर्माण कराया। स्वरूप बदलने के लिए टायल्स व हैंडपंप भी लगवा दिए, मगर यह सब ज्यादा दिन नहीं टिक सके।

जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी जिला पंचायत को दी गई थी

अराजकतत्वों ने बंदूक व टोपी तोड़कर फेंक दी और टायल्स आदि भी उखाड़ दिए। इसके बाद वर्ष-2018 में तत्कालीन डीएम डॉ. राजशेखर यहां भ्रमण के लिए आए तो उनकी नजर शहीद स्मारक पर पड़ी। इस बारे में उन्होंने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद इसके जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी जिला पंचायत को दी गई।

इसी दौरान कारगिल शहीद स्मारक की जमीन को जिला पंचायत के हवाले कर उसकी व्यवस्था का जिम्मा सौंप दिया गया। सुंदरीकरण के बाद 28 जनवरी-2019 को इसका उद्घाटन हुआ। यहां वन विभाग ने पौधरोपण भी करवाए। करीब डेढ़ वर्ष बाद ही सीढ़ियों के टायल्स टूटने लगे।

रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि कारगिल शौर्य स्मारक के रखरखाव की जिम्मेदारी जिला पंचायत की है। समय-समय पर क्लब अपना सुझाव देकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। क्लब सहयोग के लिए तैयार है। जिला पंचायत के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह सानू ने कहा कि शहीदों के स्मारक की उपेक्षा संज्ञान में नहीं थी। अब मामला संज्ञान में आ गया है । जल्द ही उखड़े टायल्स आदि के अलावा वहां सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed