फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mechanic who went to repair the faulty lift of Lake View Apartment in Gorakhpur's Planetarium was suspended

Gorakhpur News: लेक व्यू अपार्टमेंट की लिफ्ट बनाने पहुंचे मैकेनिक को बैठाया, पहले भी चलती लिफ्ट हो चुकी है बंद

Wed, 17 Jul 2024 02:31 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 02:31 PM IST
सार

मंगलवार को लखनऊ से पहुंचा मैकेनिक अपार्टमेंट में लगे लिफ्ट की तकनीकी दिक्कत दूर कर जाने लगा तो उसे अपार्टमेंट के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। लोगों ने उसे घेर लिया और लिफ्ट बदलने की मांग कर उपकरण से भरा उसका बैग रख लिया। मैकेनिक को काफी देर बैठाने के बाद उसे लोगों ने जाने दिया।

विज्ञापन
mechanic who went to repair the faulty lift of Lake View Apartment in Gorakhpur's Planetarium was suspended
गार्ड के बीच में खड़े दोनों मैकेनिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेक व्यू अपार्टमेंट में सोमवार दोपहर स्कूल से फ्लैट में जा रहे एक ही परिवार के तीन बच्चे लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसे रहे, इससे परिजनों की सांस अटकी रही। लिफ्ट में खराबी की जानकारी पर मंगलवार को लखनऊ से पहुंचा मैकेनिक तकनीकी दिक्कत दूर कर जाने लगा तो उसे अपार्टमेंट के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। लोगों ने उसे घेर लिया और लिफ्ट बदलने की मांग कर उपकरण से भरा उसका बैग रख लिया। मैकेनिक को काफी देर बैठाने के बाद उसे लोगों ने जाने दिया।
विज्ञापन


गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तारामंडल स्थित लेक व्यू अपार्टमेंट ग्रुप हाउसिंग योजना की बिल्डिंग दिसंबर 2023 में हैंडओवर की थी। जीडीए ने आठ मंजिले इस भवन में छह लिफ्ट लखनऊ की फर्म रोलेक्स एलिवेटर्स प्राइवेट लिमिटेड से लगवाई थी।
विज्ञापन


 

mechanic who went to repair the faulty lift of Lake View Apartment in Gorakhpur's Planetarium was suspended
खराब लिफ्ट के बाहर खड़े दोनों मैकेनिक व स्थानीय युवक - फोटो : अमर उजाला
इस फर्म की ही लिफ्ट की देखरेख व मरम्मत की जिम्मेदारी है। पिछले कुछ दिनों से लिफ्ट में खराबी की लगातार शिकायत मिल रही थी।

एक सप्ताह पूर्व भी लिफ्ट में बच्चे फंस गए थे। लिफ्ट में लगातार दिक्कत पर सोसाइटी के लोगों ने जीडीए के अधिकारियों से शिकायत की। बावजूद इसके कोई मैकेनिक ठीक नहीं करने पहुंचा। परिणाम स्वरूप सोमवार को स्कूल से फ्लैट जा रहे तीन बच्चे लिफ्ट में फंस गए। करीब 20 मिनट बाद गार्ड ने चाबी की मदद से उन्हें बाहर निकाला।

मंगलवार को आनन-फानन में लखनऊ से फर्म के दो मैकेनिक लिफ्ट ठीक करने पहुंचे। लिफ्ट की तकनीकी खामी दूर कर वे जाने लगे तो इसकी जानकारी अपार्टमेंट के लोगों को हुई। वे मैकेनिक को रोक कर लिफ्ट बदलने की मांग करने लगे। बाद में उसका बैग रख लिया।


जीडीए के अधिशासी अभियंता ने जानी दिक्कत

लेक व्यू अपार्टमेंट में लिफ्ट में बच्चों के फंसने के मामले की जानकारी होने पर मंगलवार की दोपहर में जीडीए के अधिशासी अभियंता विद्युत सतीश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मैकेनिक से लिफ्ट में आई दिक्कत की जानकारी ली। इसके बाद मैकेनिक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देर शाम तक मैकेनिक लिफ्ट को दुरूस्त करने में लगा रहा।

अपार्टमेंट के हैंडओवर के बाद हटा दिया गया लिफ्टमैन

लेक व्यू अपार्टमेंट का जीडीए ने जबतक सोसाइटी को हैंडओवर नहीं किया था तब तक लिफ्टमैन तैनात था। लिफ्ट को ठीक करने आए मैकेनिक मोहम्मद शमीम ने बताया कि अपार्टमेंट के हैंडओवर के बाद सोसाइटी ने लोगों को हटा दिया। लिफ्ट की देखरेख के लिए फर्म की तरफ से यहां एक कर्मचारी पीयूष की तैनाती की गई है, जो समय-समय पर आकर देखरेख करता रहता है।

लिफ्ट संचालन के मानक में है लिफ्ट मैन की तैनाती
गोरखपुर में बढ़ती बहुमंजिली इमारतों के चलते लिफ्ट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। होटल, अस्पताल समेत हाईराइज बिल्डिंग में लिफ्ट लगाई जा रही है, लेकिन बहुत ही कम जगहों पर लिफ्ट संचालन के लिए लिफ्टमैन की तैनाती की गई है।

इसके चलते लोग स्वत: लिफ्ट का संचालन कर रहे हैं। ऐसे में लिफ्ट फंसने पर उनकी जान पर बन आ रही है। जीडीए के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि लिफ्ट संचालन के मानक में लिफ्ट मैन की तैनाती शामिल है।

तैनात लिफ्ट मैन विपरीत परिस्थिति में फंसने पर लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रशिक्षित होते हैं। लिफ्ट निरीक्षक बनने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल या यांत्रिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री धारक होना अनिवार्य है।

 
विज्ञापन

mechanic who went to repair the faulty lift of Lake View Apartment in Gorakhpur's Planetarium was suspended
लेक व्यू अपार्टमेंट, जिसमें खराब हुई थी लिफ्ट। - फोटो : अमर उजाला

जीडीए टॉवर में लगे लिफ्ट के सेंसर पर चिपका दिया च्यूइंगम
गोलघर में जीडीए टॉवर में भी लिफ्ट लगी है लेकिन यहां पर भी लिफ्टमैन तैनात नहीं है। लोग स्वत: लिफ्ट का संचालन करते हैं। कुछ दिन पहले अराजक तत्वों ने लिफ्ट के सेंसर पर च्यूइंगम चिपका दिया, जिसके चलते सेंसर काम करना धीरे-धीरे बंद कर दिया। परिणामस्वरूप अच्छी तरह से बिना दरवाजा बंद हुए लिफ्ट चलती है। बाद में लिफ्ट खराब होने पर जब मैकेनिक पहुंचे तो सेंसर पर च्यूइंगम चिपकाने की जानकारी हुई।

गोरखपुर में लिफ्ट में फंसी प्रमुख घटनाएं
18 मई 2024 : गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह की लिफ्ट में छह यात्री करीब 13 मिनट फंसे रहे। दरवाजा बंद होते ही लिफ्ट रुक गई। जानकारी होने पर पहुंची रेलवे की तकनीकी टीम ने दरवाजा खोला।
13 जून 2024 : नगर निगम में काम से गई दो महिलाएं लिफ्ट में फंस गईं। जानकारी होने पर नगर निगम की तकनीकी टीम ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। इसे लेकर नगर निगम ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को पत्र लिखा है।

21 फरवरी 2020 : गोरखपुर रेलवे स्टेशन के कैब-वे के पास लगी लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से एक बच्चा व बुजुर्ग महिला करीब एक घंटे तक फंस गईं। किसी प्रकार लिफ्ट को नीचे लाकर लॉक तोड़कर बाहर निकाला गया।
1 अक्टूबर 2022 : एम्स की लिफ्ट फंसने से मरीज व तीमारदार काफी देर तक परेशान रहे। इमरजेंसी हूटर सुनने के बाद चाबी लेकर पहुंचे गार्ड ने लिफ्ट खोलकर लोगों को बाहर निकाला। चाबी खोजने में ही 15-20 मिनट का समय लग गया।

30 अगस्त 2022 : महिला अस्पताल की लिफ्ट में रात में भर्ती मरीज को देखकर जा रहे तीन तीमारदार फंस गए। काफी मशक्कत के आधे घंटे बाद वह बाहर निकल सके। लिफ्ट से बाहर आने के बाद उन्होंने हंगामा किया था।
23 अप्रैल 2021 : बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित तीन शवों को साथ लेकर जा रहे कर्मचारी फंस गए। बाद में कर्मचारियों ने फोन कर इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों को दी। इसके बाद लिफ्ट को तोड़कर उनको सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed