फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mayor flags off 'School Chalo' rally; emphasizes 100 percent enrollment.

Gorakhpur News: शिक्षा हर बच्चे का अधिकार, कोई भी बच्चा पढ़ाई से न रहे वंचित

Fri, 03 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 03 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mayor flags off 'School Chalo' rally; emphasizes 100 percent enrollment.
गोरखपुर। नगर क्षेत्र में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान फेज-2 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। कंपोजिट विद्यालय स्विंटन से मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा और कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अभियान के तहत घर-घर जाकर स्कूल से बाहर बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है और उनका नामांकन कराया जाएगा। नगर शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी शिक्षक अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं, ताकि हर बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सके।
विज्ञापन

रैली के दौरान बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे और चलो स्कूल चलें हम जैसे नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों से बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने की अपील की गई। इस दौरान अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, मध्याह्न भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। रैली में नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षा मित्र, अनुदेशक और स्थानीय लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed