फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many passengers reach home in Janta curfew by Roadways bus

जनता कर्फ्यू: बाहर से आए रेल यात्रियों का सहारा बनीं रोडवेज बसें, ऐसे पहुंचे अपने घर

Sun, 22 Mar 2020 04:04 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 22 Mar 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Many passengers reach home in Janta curfew by Roadways bus
janta curfew - फोटो : अमर उजाला।

जनता कर्फ्यू के बीच रविवार को दिल्ली और मुंबई सहित दूर के शहरों से आने वाले रेल यात्रियों का सहारा रोडवेज की बसें बनीं। रोडवेज बसों के माध्यम से यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जनता कर्फ्यू में परिवहन निगम ने सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक अपनी बस सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया था। लेकिन शनिवार को दिल्ली और मुंबई से चले रेल यात्री रविवार को जब जनता कर्फ्यू के बीच रेलवे स्टेशन पहुंचे तो जो लोग लोकल थे वह पैदल ही अपने गंतव्यों के लिए निकल पड़े। लेकिन जो यात्री महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया आदि जिलों के थे वह साधन के अभाव में इधर उधर भटक रहे थे।
विज्ञापन


ऐसे में बड़ी संख्या में रेल यात्री रेलवे बस स्टेशन के पास पहुंच गए। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कमिश्नर के निर्देश पर रोडवेज ने यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आस-पास क्षेत्रों के यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर डिपो के रेलवे बस स्टेशन से सुबह पांच बजे से बसों के संचालन सिलसिला शुरू हुआ। जो महाराजंगज के ठूठीबारी, निचलौल, देवरिया, कुशीनगर के कसया, तमकुहीराज, पडरौना आदि जगहों पर भेजी गई। इस दौरान लगभग 65 बसों का संचालन हुआ।


आरएम डीवी सिंह ने कहा कि यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए जनता कर्फ्यू के बीच बसों को चलाने का निर्णय लिया गया जिससे यात्री अपने अपने गंतव्यों पर पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed