{"_id":"5eecca3f5fa8c12db717b1da","slug":"many-new-corona-positive-got-in-gorakhpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मिले आठ नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 214","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मिले आठ नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 214
Sat, 20 Jun 2020 01:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
गोरखपुर जिले में शुक्रवार को आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें मां और दो बेटियां भी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 214 हो गई है। हालांकि इनमें 130 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। मौजूदा समय में केवल 76 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गौरा निवासी 34 साल का युवक 11 जून को मस्कट से आया था। आने के बाद से वह होम क्वारंटीन था। इस बीच उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिपराइच के जगदीशपुर निवासी 18 वर्षीय युवक नौ जून को दिल्ली से व कुरमौल निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति आठ जून को मुंबई से आए थे।
विज्ञापन
पिपराइच के ही नैयापार निवासी एक युवक एक सप्ताह पूर्व संक्रमित पाया गया था। उसके परिवार की दो बहनें और मां संक्रमित मिली है। उनकी उम्र 48, 24 व 19 वर्ष है। वहीं, महेसरा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
व्यक्ति की कोई भी ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। गोला के कोडर निवासी 21 वर्षीय युवक में भी कोरोना संक्रमण मिला है। उसका सैंपल संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआइ), लखनऊ में लिया गया था। मौजूदा समय में वह वहीं भर्ती भी है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि आठ कोरोना मरीज मिले हैं। जिन गांव के मरीज मिले हैं, उन गांवों को सील कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सैनिटाइज कराने को भी को गया है। मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।