फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many new corona positive got in Gorakhpur basti Mandal

Corona Live: सिद्धार्थनगर में 7, कुशीनगर में 2 और बस्ती में चार मिले कोरोना पॉजिटिव, गोरखपुर-बस्ती मंडल में संक्रमितों की संख्या हुई 192

Sun, 17 May 2020 05:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 May 2020 05:59 PM IST
सार

  • 12 मई को मुंबई से सिद्धार्थनगर आए थे संक्रमित युवक
  • कुशीनगर के दोनों गांव को घोषित किया जाएगा कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
Many new corona positive got in Gorakhpur basti Mandal
Coronavirus Testing - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती और गोरखपुर मंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार की सुबह आई रिपोर्ट में सिद्धार्थनगर में सात, कुशीनगर में दो, बस्ती में चार और देवरिया में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


दोनों मंडलों के सात जिलों में अब 192 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से ज्यादातर ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। वहीं बस्ती में एक और संतकबीरनगर के दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि सिद्धार्थनगर जिले में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी 12 मई को मुंबई से आए थे। 13 मई को सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें बांसी के 3, शोहरतगढ़ के दो, जोगिया और खुनियांव के एक-एक मरीज शामिल हैं। इन संक्रमितों की पुष्टि सीएमओ डॉ सीमा रॉय ने की है।

शोहरतगढ़ तहसील का नदवलिया गांव हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इस गांव का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। युवक होम क्वारंटीन के दौरान गांव वालों से मिला था, बाद में उसे चौधरी सुभाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया गया था। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड भेज दिया गया था।

वहीं कुशीनगर के खड्डा और विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों गांवों को सील किया जा रहा है। विशुनपुरा ब्लॉक के बिरईठ रामनगर गांव के मिश्रौली टोले का निवासी 20 वर्षीय युवक मुंबई से चार दिन पहले घर आया था।

जिस ट्रक से घर आया था, उस पर करीब 40 लोग साथ सवार होकर आए थे। इनमें से 15 लोग तो पॉजिटिव युवक के गांव के ही हैं।

दूसरा खड्डा ब्लॉक के कटाई भरपुरवा गांव के कुशहवा टोले का निवासी 49 वर्षीय शख्स भी मुंबई से पांच दिन पूर्व घर आया था। उसके साथ करीब 50 लोग आए थे। संक्रमित युवक ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच के बाद वह अकेले घर मे ही रहता है।

परिवार के लोगों के संपर्क में नहीं है। इन दोनों के जांच रिपोर्ट आने के बाद गांव को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हाटा कोतवाली के रामपुर बुजुर्ग गांव के स्कूल में क्वारंटीन एक युवक की शनिवार की देर रात मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह युवक चार दिन पहले मुंबई से गांव पहुंचा था। वहीं सुकरौली के पड़री गांव में तीन दिन पहले मुंबई से लौटे दो लोगों की तबियत बिगड़ गई है। इन दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों ने सेवरही क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है।

बस्ती जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक मुंबई से आए 29 श्रमिकों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है। ये सभी ट्रक व अन्य साधनों से आए हैं। चारों संक्रमितों को मुंडेरवा के लेवल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 52 हो गई है। इनमें से 22 लोगों की लगातार तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। वहीं एक की मौत हो चुकी है।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के 29 एक्टिव केस हैं। गैर प्रांत से जिले में श्रमिक लगातार आ रहे हैं। संदिग्ध मिलने पर जिला प्रशासन ने इन्हें क्वारंटीन करा रहा है। इनके नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed