फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many coronavirus positive got in Basti

बस्ती में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 84

Fri, 26 Jun 2020 07:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Jun 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Many coronavirus positive got in Basti
काेरोना वायरस। - फोटो : PTI

बस्ती जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में एक मृतक समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मृतक का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया जा चुका है।

विज्ञापन


अब जिले में कोरोना के कोरोना मरीजों की संख्या 339 हो गई है। 240 पॉजिटिव मरीज निगेेटिव होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 84 है। मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 9957 नमूने बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इनमें से 9368 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 9026 निगेटिव पाए गए हैं। जबकि 339 पॉजिटिव केस हैं। शुक्रवार को 248 नमूनों की रिपोर्ट में एक मृतक सहित कुल 11 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 237 की रिपोर्ट निगेटिव है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 318 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रशासन ने मोहल्ले को कराया सील

बढ़नी कस्बा निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। प्रशासन ने शुक्रवार को मोहल्ले को सील कर दिया और परिजनों के लार का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने दुकान और मेडिकल स्कूल पर भी ताला लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बढ़नी पीएचसी पर तैनात कोरोना जांच टीम प्रभारी जयशंकर दुबे ने बताया कि बढ़नी कस्बे के वार्ड निवासी 45 वर्षीय किराना व्यवसायी 23 जून को इलाज के लिए लखनऊ गए थे। लखनऊ स्थित अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन बढ़नी बाजार स्थित दुकान पर ताला लगवा दिया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों का लार का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed