{"_id":"5eedae3dee7d7367cd17265b","slug":"many-corona-positive-got-in-sant-kabir-nagar-up-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में मिले 14 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 181","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में मिले 14 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 181
Sat, 20 Jun 2020 08:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Jun 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : pti
संतकबीरनगर में शनिवार को आई रिपोर्ट में 14 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें एक डॉक्टर व चार प्राइवेट अस्पतालों के 11 कर्मचारी शामिल हैं। अब तक 181 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में 14 लोग पॉजिटिव मिले। कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर, ओटी टेक्निशियन, ओटी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत छह कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर के एक डॉक्टर इस प्राइवेट अस्पताल में मरीजों का इलाज करने आते थे। जांच में वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद से अस्पताल कर्मियों का 15 जून को रैंडम में नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो एक डॉक्टर समेत छह कर्मी पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
इसी तरह दूसरे प्राइवेट अस्पताल का एक कंप्यूटर ऑपरेटर समेत दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। एक अन्य प्राइवेट अस्पताल के मैनेजर भी पॉजिटिव मिला है। वहीं एक प्राइवेट अस्पताल की दाई और मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला शख्स पॉजिटिव मिला है।
उधर बखिरा क्षेत्र के लेडुआ-महुआ की रहने वाली 12 वर्षीय और 10 वर्षीय बहनें पॉजिटिव मिली हैं। दोनों बहनों का भाई पॉजिटिव मिला था। मेंहदावल क्षेत्र के मंझरिया तिवारी गांव निवासी 45 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह 15 मई को मुंबई से लौटा था। अपर सीएमओ ने बताया कि जिले में 31 लोग एक्टिव हैं। सात जगह हॉटस्पॉट बना है।