फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manbad ran away after breaking the heads of two people, police kept making video

Gorakhpur News: दो लोगों का सिर फोड़ा कर मनबढ़ भागे, पुलिस वीडियो बनाती रही

Sun, 14 Jul 2024 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Manbad ran away after breaking the heads of two people, police kept making video
चिलुआताल इलाके की घटना, केस दर्जकर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के सिक्टौर के पास शुक्रवार की शाम मनबढ़ों ने मैजिक चालक समेत दो लोगों का सिर फोड़ दिया। मारपीट होते समय डायल 112 के दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, लेकिन वह विवाद होता देखकर साक्ष्य के लिए वीडियो बनाने लगे। इसी बीच मनबढ़ भाग निकले। पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, सिक्टौर के टोला खलीपुरा निवासी मदनलाल ने शुक्रवार की रात केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शाम सात बजे वह मैजिक गाड़ी से घर जा रहे थे। रास्ते में सिक्टौर निवासी बादल व उसके तीन साथी खड़े थे। उन्होंने रास्ते से हटने के लिए कहा तो उन लोगों ने गाली देते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया। गांव के रामदेव बचाने आए तो मनबढ़ों ने उन्हें इतना मारा कि उनका भी सिर फट गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed