{"_id":"6173f6c436af245ad120f7f5","slug":"man-shot-brother-in-law-after-getting-angry-with-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: प्रेम विवाह से खुन्नस खाए साले ने बहनोई को मारी दी गोली, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: प्रेम विवाह से खुन्नस खाए साले ने बहनोई को मारी दी गोली, केस दर्ज
Sat, 23 Oct 2021 05:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Oct 2021 05:19 PM IST
सार
देवरिया जिले में एक शख्स अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज था। ऐसे में उसने अपने बहनोई को ही गोली मार दियास। गनीमत रही कि गोली युवक के जांघ पर लगी। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेसर के एक युवक को प्रेम विवाह के मामले को लेकर उसके साले ने अपने बहनोई को शुक्रवार की रात बाजार से घर आते समय गोली मार दी थी। पुलिस ने घायल बहनोई की तहरीर पर साले के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
ग्राम खड़ेसर निवासी रहमत अली इसी गांव के एक सजातीय लड़की से प्रेम करता था। तीन वर्ष पूर्व दोनों घर से भाग कर शादी कर लिए और कुछ दिन पूर्व वापस घर आकर रहने लगे। इस प्रेम विवाह से खार खाए साले हसमत अली निवासी खड़ेसर थाना भाटपार रानी ने अकटही बाजार से घर आते समय अपने बहनोई रहमत अली (25) को बनकटा थाना के रमनीबारी मोड़ पर गोली मारकर घायल कर दी। गोली उसके जांघ के ऊपर लगी।
विज्ञापन
परिजन उसे तत्काल उसे भाटपार रानी अस्पताल ले गए। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस घायल रहमत अली की नामजद तहरीर पर हस मत अली के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि रहमत अली की तहरीर पर हसमत अली के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।