फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man killed in road accident by Car in Basti

बस्ती: काम की तलाश में घर से निकला श्रमिक, कार की चपेट में आने से हुई मौत

Thu, 24 Jun 2021 04:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Jun 2021 04:57 PM IST
सार

बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के नरखोरिया पड़ाव पर हुआ हादसा, कार चालक हुआ फरार।

विज्ञापन
Man killed in road accident by Car in Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के नरखोरिया पड़ाव पर गुरुवार की सुबह कार की चपेट में आकर श्रमिक बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
सुबह करीब साढ़े पांच बजे काम की तलाश में जा रहे नरखोरिया गांव निवासी 40 वर्षीय चंद्रभान डुमरियागंज की ओर से बस्ती जा रही एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


पड़ाव पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत असनहरा चौकी में दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज जय प्रकाश चौबे ने चंद्रभान को सीएचसी भानपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चंद्रभान क्षेत्र के कोटेदारों और गल्ला व्यवसायियों के यहां दैनिक श्रमिक के तौर पर कटे-फटे जूट की बोरियों को सिलकर ठीक करने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम के बदले मिलने वाले धन से वह अपनी पत्नी गीता, 16 वर्षीय बेटे करन और आठ वर्षीय बेटी लाडो का भरण-पोषण करते थे। चंद्रभान की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई सनोज ने सोनहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed