फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man injured during Gun Fire in Maharajganj

महराजगंज: पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली में एक घायल, मामूली बात से शुरू हुआ था विवाद

Mon, 30 Mar 2020 12:09 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Mar 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Man injured during Gun Fire in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मेदनीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में गोली चल गई। जिसमें एक पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एएस पी व थानाध्यक्ष ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


बताया गया कि कुछ दिन पूर्व मेदनीपुर ग्रामसभा निवासी कुछ लोगों आपसी विवाद के कारण एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की गंभीर रूप से पिटाई कर दिया था। इसी मामले को लेकर के दोनों पक्ष में पुराने समय से रंजिश चल रहा था। जिसे लेकर सोमवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक पक्ष ने विजय (22) को गोली मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि कट्टे से तीन फायर कर हुआ। जिसमें से दो गोली पेट में तथा एक गोली विजय के कान पर लगी। गोली चला कर आरोपी युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र घुघली लाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि घटना स्थल की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जल्दी केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed