फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man drives car on wife on suspicion of character tramples son to death in gorakhpur

हत्यारा चौथी फरार: चरित्र पर संदेह होने पर पत्नी पर चढ़ाई कार, बचाने गए बेटे को रौंदा कर मार डाला

Thu, 21 Jul 2022 06:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Jul 2022 06:50 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, चौथी अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसे लेकर आए दिन घर में विवाद करता था। कई बार उसे बड़े हो चुके बेटी बेटे ने भी समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे भी वह मारपीट पर उतारू हो जाता था। 

विज्ञापन
man drives car on wife on suspicion of character tramples son to death in gorakhpur
चौथी गुप्ता ने पति और बेटे पर चढ़ाई कार, बेटे की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिपराइच थाना क्षेत्र के बलवार में बुधवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर ने उस पर कार चढ़ा दी। वही, मां को बचाने गए बेटे महावीर (26) की कार से कुचल कर मौत हो गई है, जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह चरित्र पर संदेह सामने आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र के मूल निवासी चौथी गुप्ता पिपराइच इलाके के बेलवार में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। चौथी गुप्ता प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। बुधवार की रात चौथी दोस्तों के साथ दावत करके घर लौटे थे। पत्नी पर किसी और से मोबाइल फोन से बात करने का आरोप लगाकर वह विवाद करने लगे। इसके बाद पत्नी मंजू को मारते हुए वह घर से बाहर ले आए और जमीन पर गिरा कर अपनी चार पहिया वाहन को स्टार्ट कर उस पर चढ़ा दिए।
विज्ञापन


उधर मारपीट का शोर सुनकर बेटा जाग गया था और पिता की हरकत देख मां को बचाने के लिए दौड़ा। नाराज चौथी ने बेटे महावीर पर भी कार चढ़ा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और इसके बाद वो घटनास्थल से फरार हो गया। बेटी कंचन गुप्ता ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद एसपी नाथ खुद मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां बेटे को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन होता था विवाद

पुलिस के मुताबिक, चौथी अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसे लेकर आए दिन हो घर में विवाद करता था। कई बार उसे बड़े हो चुके बेटी-बेटे ने भी समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे भी वह मारपीट पर उतारू हो जाता था। बुधवार की रात आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि उसने बेटे की जान ले ली, जबकि पत्नी जिंदगी और मौत से मेडिकल कॉलेज में लड़ रही है।



पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर विवाद हुआ था। प्रॉपर्टी डीलर ने चार पहिया वाहन पत्नी और बेटे पर पर चढ़ा दिया, जिससे बेटे की मौत हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
- मनोज अवस्थी, एसपी नाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed