{"_id":"60708fdbc23cc76d1d0b7afa","slug":"man-dies-after-sets-himself-on-fire-outside-his-girlfriend-house-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्रेमिका के घर के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्रेमिका के घर के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, मौत
Fri, 09 Apr 2021 11:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:03 PM IST
सार
- चिलुआताल इलाके का रहने वाला था जय सिंह, मंदिर में रचाई थी शादी
- घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, अर्ध जली लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया कॉलोनी में शुक्रवार की रात एक युवक ने प्रेमिका के घर के बाहर खुद को आग के हवाले कर दिया। जब तक लोग आग बुझाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने अर्ध जले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान चिलुआताल इलाके के करीमनगर निवासी जय सिंह(29) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, करीमनगर निवासी जयसिंह की बिछिया कॉलोनी की एक लड़की से प्रेम संबंध हो गया था। बताया जा रहा है कि वह उसके साथ में कॉलेज में पढ़ा करता था और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी हो गई थी। इतना ही नहीं करीब 3 साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी भी रचा ली थी लेकिन लड़की घरवालों के तैयार न होने की बात कहते हुए अपने माता-पिता के पास चली गई थी।
विज्ञापन
इधर प्रेमी जयसिंह पिछले कई दिनों से उसे अपने साथ आने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन प्रेमिका तैयार नहीं हो रही थी। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच में मोबाइल पर बातचीत हो रही थी और इसी दौरान कहासुनी होने के बाद शुक्रवार की रात जय सिंह प्रेमिका के घर पर पहुंच गया। उसने प्रेमिका को आवाज लगाई लेकिन वह बाहर नहीं निकली जिसके बाद साथ लेकर गए तेल को उसने अपने उड़ेल लिया और आग लगा दिया। अ
विज्ञापन
चानक युवक को जलता देख आसपास के लोग भी घर के बाहर आ गए और शोर मचाने लगे लोग बाद उसे बचाने की कोशिश करने लगे। लोगों ने उसकी आग बुझाई मगर तब तक वह बुरी तरह से झुलस गया था आनन-फानन उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अर्ध जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंस्पेक्टर शाहपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि युवक ने मंदिर में शादी रचा ली थी और शुक्रवार को अचानक उसके घर के बाहर आग लगा ली जिससे मौत हो गई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।