फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man died under suspicious circumstances in Basti

बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, इस हाल में मिला शव

Sat, 01 Jan 2022 03:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, नगर बाजार (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नगर बाजार (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Jan 2022 03:17 PM IST
सार

नगर बाजार निवासी राजकुमार मोदनवाल (42) अपने घर पर ही चाट पकौड़े की दुकान लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए दरवाजा खोला। अंदर का हालत देख सभी दंग रह गए।

विज्ञापन
Man died under suspicious circumstances in Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के नगर बाजार में शनिवार को एक खोमचे वाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर बाजार निवासी राजकुमार मोदनवाल (42) अपने घर पर ही चाट पकौड़े की दुकान लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। लोगों ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो उसका शव छत के कुंडे के सहारे रस्सी से लटक रहा था। घर में उस समय कोई नहीं था।
विज्ञापन


सूचना पाकर मृतक के भाई व आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर मृत्युंजय पाठक, उप निरीक्षक अमित सिंह व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नगर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राजकुमार की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजकुमार की शादी बीस वर्ष पूर्व लालगंज थाना क्षेत्र के महसों (राजा मैदान) निवासी मंजू देवी के साथ हुई थी। राजकुमार की इकलौती बेटी 18 वर्षीय संजना है जो अभी अविवाहित है। राजकुमार पिछले वर्ष 2020 में कमाने के लिए सऊदी अरब गया था। वहां से वापस लौटकर नगर के मुख्य सड़क पर चाट पकौड़े की दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजर बसर करने लगे। दो माह पूर्व उनकी पत्नी को ब्रेन हेमरेज हो गया और वह लकवाग्रस्त हो गई। किसी तरह से राजकुमार उसका उपचार करवा रहे थे। संजना ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे पिता से हमारी व मां की बात हुई थी। वह ठीक थे लेकिन उसके कुछ देर बाद ही पता चला कि पिता की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed