{"_id":"6135be658ebc3eb6c127b92f","slug":"man-died-in-road-accident-by-truck-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 06 Sep 2021 12:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:38 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के सलेमपुर भागलपुर मार्ग पर रविवार की रात में बाइक सवार ओवर टेक करते समय ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, मईल थाना क्षेत्र के बभनिया गांव निवासी नितेश प्रजापति (22) पुत्र राधेश्याम प्रजापति गुजरात में प्लंबर का काम करता था। रविवार की रात में करीब 10:30 बजे मित्र रोहित कुमार के साथ बाइक से इलाज कराने के लिए घर से भागलपुर जा रहा था। इसी दौरान थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव के पास ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे नितेश प्रजापति और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां नितेश की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में ले जाते समय मौत हो गई।
घटना की जानकारी जब गांव पहुंची तो परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था और गुजरात में प्लंबर का काम करता था। छह माह पहले घर आया था। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। थानेदार ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।