फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   man died in road accident at maharajganj

बस्ती: ट्रैवलर की चपेट में आने से राहगीर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 25 Aug 2021 05:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Aug 2021 05:02 PM IST
सार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी के निकट तेज रफ्तार ट्रेवलर की ठोकर से हुआ हादसा।

विज्ञापन
man died in road accident at maharajganj
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के महराजगंज में घर से दवा लेने जा रहे साईकिल सवार की ट्रैवलर की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रैवलर को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव के रहने वाले राम मिलन पांडये बुधवार की सुबह घर से दवा लेने के लिए साइकिल से महराजगंज बाजार जा रहे थे। सुबह 10 बजे जैसे ही वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी के निकट पहुंचे तभी बस्ती से हर्रेया की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रेवलर ने पीछे से साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। जिससे साइकिल सवार राम मिलन पांडेय (65) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए जिंदा होने की उम्मीद में एम्बुलेंस से उन्हें  सीएचसी कप्तानंज पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने राम मिलन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर परिजन और गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। मृतक राम मिलन बहुत ही सरल स्वभाव के थे। उन्हें लोग गांधी के नाम से पुकारते थे। उनकी मौत से पूरे गांव में मातम है। राम मिलन का परिवार बेहद गरीब है। खेती और मेहनत मजदूरी करके किसी तरह 10 परिवार का गुजारा होता है। इनके परिवार में पत्नी सुरजन देवी की मौत कई साल पहले बीमारी से हो गई थी।


चार बेटों में सबसे बड़े बेटे अलगू के पैर पर पेड़ गिरने से विकलांग हो गया है। दूसरे बेटे जंग बहादुर निराला और लवकुश मेहनत मजदूरी करते हैं। सबसे छोटे बेटे अंग्रेज बहादुर की बाइक से गिरकर पांच साल पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत से अलगू और जंग बहादुर का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed