{"_id":"60f7cf778c297965227cbc8a","slug":"man-died-after-being-hit-by-train-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ट्रेन से कटकर शख्स की मौत, सिवान जाने की बात कहकर घर से निकला था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ट्रेन से कटकर शख्स की मौत, सिवान जाने की बात कहकर घर से निकला था मृतक
Wed, 21 Jul 2021 01:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:11 PM IST
सार
भटनी- सिवान रेल खंड पर देवघाट गांव के सामने हुआ हादसा।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के सकरापार गांव निवासी एक शख्स की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शख्स नासिक में फल और सब्जी का व्यवसाय करता था। मंगलवार शाम को ही वह नासिक से घर आया था और देर रात सिवान जाने की बात कहकर घर से निकला था। बुधवार सुबह देवघाट गांव के सामने भटनी-सिवान रेल खण्ड पर उसका कटा शव मिला। स्टेशन मास्टर से मेमो मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर घर वालों का रो- रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी राकेश गुप्त पुत्र छेदी गुप्त (35) नासिक में फल और सब्जी का व्यवसाय करता था। मंगलवार शाम दादर एक्सप्रेस से वह घर पहुंचा। भोजन के उपरांत देर रात किसी से मिलने सिवान जाने की बात कह वह घर से निकला था।
बुधवार सुबह देवघाट गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर उसका कटा शव मालगाड़ी चालक ने देखा और इसकी जानकारी भटनी स्टेशन मास्टर को दी। रेलवे से मेमो मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले पेनकार्ड से शव का शिनाख्त किया।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से मौत की सूचना मिलते ही सकरापार गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर में पिता छेदी गुप्त, मां बसंती देवी, पत्नी मीरा देवी का रो- रोकर बुरा हाल है।
मृतक की तीन संतानों में रिया (13), प्रिया (10) और आर्यन (06) वर्ष हैं। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चे मां के सीने से लग कर बस रोये जा रहे थे। यह मंजर देख मौजूद सभी की आंखे नम हो गईं।
इस बाबत एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि ट्रेन से कटकर शख्स की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद परिजनों से पूछताछ की जा रही है।