फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man dead body found hanging tree in basti

बस्ती: मां से झगड़ा कर घर से निकला था युवक, चार घंटे बाद इस हाल में मिला शव

Thu, 09 Apr 2020 04:03 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Apr 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Man dead body found hanging tree in basti
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की पेड़ की डाली से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना परह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़िया मोहल्ले में 22 वर्षीय चिराग अली की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को घर के पास स्थित पेड़ की डाल से लटकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नायलॉन की रस्सी से फंदा बनाकर गले में फंसा पाया गया। बताया जा रहा है कि चिराग अली आटो चालक था। सुबह मां ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। माना जा रहा है कि इसी से क्रोधित होकर उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

 
सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी सम्भावनाओं पर गौर करते हुए जांच कर रही है।

अधिक जानकारी मिलने पर खबर अपडेट किया जाएगा...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed