फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   man beating daughter and tore the soldier uniform in deoria

नशे में धुत पिता बेटी की कर रहा था पिटाई, बचाने पहुंची पुलिस की फाड़ी वर्दी

Thu, 02 Jul 2020 02:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Jul 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
man beating daughter and tore the soldier uniform in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां युवती को पीट रहे नशेड़ी पिता से उसे छुड़ाना लार पुलिस को महंगा पड़ गया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस से ही नशेड़ी उलझ गया। नशे में धुत शख्स पुलिस से ही हाथापाई करने लगा।

विज्ञापन


आरोप है कि विरोध करने पर एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दिया। इसके बाद लार सलेमपुर मार्ग पर सोनराबरी चौराहे पर मुख्य सड़क पर घंटों हंगामा किया। हंगामे के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नगर के एक वार्ड में रहने वाला शख्स नशे में धुत होकर आए दिन परिजनों को मारता पिटता रहता है। इससे उसके परिवार के लोग तंग आ गए हैं। गुरुवार को नशे में धुत होकर वह अपने बेटी की पिटाई कर रहा था। इस पर बेटी ने पुलिस को फोन कर पिटाई की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे नगर चौकी के सिपाहियों ने पीट रही युवती को बचाया। यह बात आरोपी पिता को बुरी लगी। उसने सिपाहियों पर ही रौब झाड़ना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वह सिपाहियों से उलझ गया। विरोध करने पर उसने एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी।

इसके बाद लार सलेमपुर मार्ग पर घंटों हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने पहुंची। थाने में भी नशेड़ी उत्पात मचाता रहा। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने बताया कि शख्स नशे में परिजनों को पिट रहा था। सिपाहियों से उसकी झड़प हुई है। वह काफी नशे में था। उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed