{"_id":"6692e9915287fbed0307ff64","slug":"malauli-and-domingarh-are-tied-but-there-are-still-potholes-walk-carefully-but-you-will-get-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-620308-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मलौली व डोमिनगढ़ बंधे पर अभी भी गड्ढे...संभल कर चलें पर हो जाएंगे चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मलौली व डोमिनगढ़ बंधे पर अभी भी गड्ढे...संभल कर चलें पर हो जाएंगे चोटिल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बारिश के बाद मलौली बंधे पर सड़क कई जगहों पर धंस गई है। अभी कुछ ही जगहों पर गड्ढे भरे गए हैं। जबकि अन्य जगहों पर गड्ढों की वजह से हादसे की आशंका बनी हुई है। उधर, घुनघुन कोठा गांव से कालेसर जीरो प्वाइंट तक भी ऐसे ही हालात हैं। डोमिनगढ़ बांध पर भी कई जगहों पर बोल्डर खिसकने के साथ ही धंस गए हैं। मरम्मत का काम शुरू हुआ है लेकिन धीमी रफ्तार के चलते अभी इसमें वक्त लगेगा। अगर फिर से बारिश हुई तो गड्ढे बढ़ सकते हैं। इस सड़क पर संभल कर नहीं चले तो हादसे का शिकार हो सकते हैं।
शनिवार को मंझरिया चौराहे के पास कुछ लोग बंधे के किनारे बैठे थे। बातचीत में कर्मवीर ने कहा कि इसे बंधे पर तो सड़क ही गई जगहों पर धंसी मिलेगी। यहीं तीन गड्ढे हो गए हैं। प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी डालकर सड़क के किनारे लगाया तो गया है लेकिन, नए-नए गड्ढे होते जा रहे हैं। मंझरिया गांव के प्रधान रामभवन निषाद ने बताया कि गांव के अंदर के सड़कों की स्थिति भी खराब है। प्रशासन को अवगत कराया है। विधायक निधि से कुछ मदद मिली है। बाढ़ का पानी घटने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, लहसड़ी के राधेश्याम जायसवाल का कहना है कि मिट्टी में बालू की मात्रा ज्यादा है। जब भी तेज बारिश होती है, रेनकट बन जाते हैं।