फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahrajganj News: The goat remained tied in the cage, the leopard did not come at night

Gorakhpur News: पिंजड़े में बंधी रह गई बकरी रात में नहीं आया तेंदुआ

Fri, 22 Nov 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 22 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: The goat remained tied in the cage, the leopard did not come at night
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेइया टोला पछुडिहवां में वन विभाग की ओर से तेंदुआ को पकड़ने के लिए बुधवार की रात पिंजड़ा लगाया गया था। वन विभाग की टीम पिंजड़े के कुछ दूरी पर रात भर मुस्तैद रही। लेकिन, तेंदुआ पिंजड़ा के पास नहीं आया। लिहाजा गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

तीन दिनों से ग्रामीण तेंदुआ के खौफ से रात परेशान रहते हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीण रामसमुझ यादव, देवीशंकर यादव, आनन्द यादव, विष्णु यादव, अमृत, अनिल, कन्हई यादव, अर्जुन यादव, रामसरन यादव, राम लखन यादव आदि लोगों ने झाड़ियों में छिपे बांस की खूंटी में घंटों जेसीबी चलवाया लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए की दहशत से पूरी रात नींद नहीं आ रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं से तेंदुआ आ न जाए। डगरपुरवा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि दरवाजे पर धनिया पत्ती बेचने के लिए रखा हुआ था।
विज्ञापन

तेंदुआ बृहस्पतिवार की भोर में धनिया पत्ती के बंडल को इधर-उधर कर रहा था। अचानक बरामदे में सोए हुए लोगों ने जब तेंदुआ को देखा तो होश उड़ गए। कुछ देर बाद तेंदुआ रामनयन पासवान की पत्नी पुनीता जो सुबह दरवाजे के सामने झाड़ू लगा रही थी। अचानक उसका ध्यान तेंदुआ पर पड़ा। जब-तक वह घर के अन्दर जाने का प्रयास करती, तब तक तेंदुआ झपट्टा मार दिया और तेंदुआ बगीचे में छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरीं चौंक रेंज के घोड़हवा बीट के फारेस्टर जितेन्द्र कुमार गौड़ ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है। पिंजड़े में बकरी डाली गई है। लेकिन तेंदुआ पिंजड़े में नहीं गया। लिहाजा टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed