फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahrajganj News: Explanation sought from Sadar CHC Superintendent, salary of four employees stopped

Gorakhpur News: सदर सीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब, चार कर्मियों का वेतन रोका

Fri, 22 Nov 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 22 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: Explanation sought from Sadar CHC Superintendent, salary of four employees stopped
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर किया था। ‘अमर उजाला की ओर से अधीक्षक साहब गोरखपुर में, अस्पताल में व्यवस्था बेपटरी’ शीर्षक से खबर 21 नवंबर को प्रकाशित की गई। इसे संज्ञान में लेकर सीएमओ ने अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार कर्मी गैरहाजिर मिले तो उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में बदहाल स्वास्थ्य सुविधा को संज्ञान में लेकर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सदर अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा से स्पष्टीकरण तलब किया है। तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। दूसरी ओर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरानगर का औचक निरीक्षण सीएमओ ने किया। इस दौरान डॉ. नमिता गुप्ता मरीजों का इलाज करते हुए मिलीं।
विज्ञापन

जबकि फार्मासिस्ट हरिकेश बहादुर यादव, एएनएम कंचन, वार्ड ब्वॉय कन्हैया और चौकीदार चंद्रशेखर अनुपस्थित रहे। उन्होंने चारों कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित किया और स्पष्टीकरण देने को कहा। सीएमओ ने डॉक्टर को निर्देशित किया कि समस्त कर्मियों की नियमित ड्यूटी कराई जाए। ओपीडी रजिस्टर में मरीजों का नाम दर्ज करें। किसी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए। ओपीडी में नियमित बैठकर मरीजों का इलाज करते हुए एक वीडियो विभागीय ग्रुप में अपडेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed