फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahendra Singh Tanwar became DM Kushinagar, Shashwat Tripurari became CDO Gorakhpur

UP: आईएएस महेंद्र सिंह तंवर अब होंगे कुशीनगर के DM, 3 साल बाद CDO बन गोरखपुर लौटे शाश्वत त्रिपुरारी

Tue, 22 Apr 2025 01:11 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 01:11 PM IST
सार

संतकबीर नगर डीएम महेंद्र सिंह तंवर को कुशीनगर डीएम की जिम्मेदारी दी गई है। शाश्वत त्रिपुरारी गोरखपुर से सीडीओ बनाए गए हैं। गोरखपुर सीडीओ रहे संजय कुमार मीणा को मेरठ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
Mahendra Singh Tanwar became DM Kushinagar, Shashwat Tripurari became CDO Gorakhpur
डीएम कुशीनगर बने महेंद्र सिंह तंवर और सीडीओ गोरखपुर बने शाश्वत त्रिपुरारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। शासन से जारी तबादला सूची के मुताबिक, संतकबीर नगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर को अब कुशीनगर का डीएम बनाया गया है।  महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे पिछले दो वर्षों से संतकबीरनगर के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन


इससे पहले वे गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। कुशीनगर के डीएम विशाल भारद्वाज को विशेष सचिव, सीएम बनाया गया है। संतकबीर नगर में विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा आलोक कुमार को डीएम की तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


अपने दोनों ही कार्यकाल के दौरान उनके विकास के कामों और योजनाओं ने खूब सुर्खियां बटोरी। गोरखपुर में सिर्फ एक साल के कार्यकाल में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई से लेकर खोराबार मेडिसिटी, नौका विहार में विकास की विभिन्न परियोजनाएं खास रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही, संतकबीर नगर में एक के बाद बखिरा में ईको पार्क, मुखलिसपुर तिराहे पर पुरानी मंडी हटाने, बरदहिया बाजार को विकसित करना, सेमरियावां ब्लाक में 5 हजार वर्ष पूर्व पुरातत्व संरक्षण समेत एक दर्जन विकास की योजनाओं को शुरू करवाने के साथ उनके प्रस्ताव शासन को भेजे थे।

बखिरा के आस-पास के क्षेत्र को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की भी इनकी तैयारी थी। तंवर का प्रशासनिक अनुभव विविध रहा है। उन्होंने गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त का पद संभाला है। बहराइच और एटा में संयुक्त मजिस्ट्रेट तथा शाहजहांपुर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

हरियाणा के रोहतक जिले के मूल निवासी तंवर ने बी-टेक की पढ़ाई की है। सिविल सेवा में आने से पहले उन्होंने दो वर्ष निजी क्षेत्र में कार्य किया। कविता लेखन में भी उनकी विशेष रुचि है। इनके पिता ओम प्रकाश सिंह तंवर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। वहीं, आईएएस शाश्वत त्रिपुरारी को सीडीओ गोरखपुर बनाकर भेजे गए हैं।

इसके पहले 2020 से लेकर 23 के बीच में आईएएस शाश्वत त्रिपुरारी गोरखपुर में तैनात रहे थे। इस दौरान कैंपियरगंज में बतौर एसडीएम की तैनाती में मिट्टी खनन पर सख्त कार्रवाई करवाई थी और काफी हद तक बंद करवाया था। वर्ष 23-24 के बीच अलीगढ़ में कार्यकाल के दौरान सूबे में पहले महिला हेल्प डेस्क को अपनी तहसील में खुलवाने का श्रेय भी इनके नाम है।

यहां महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के साथ उसका निस्तारण किया जाता था। इसी बीच 24-25 के बीच अलीगढ़ में तबादला हो गया। 2025 के जनवरी महीने में सूबे में आईजीआरआस मामले में अलीगढ़ का तहसील नंबर वन था, जिस तहसील में एसडीएम थे। इसी बीच सोमवार की देर रात हुए तबादले में एक बार फिर शाश्वत त्रिपुरारी को गोरखपुर मुख्य विकास अधिकारी बनाकर स्थानांतरित किया गया है।


शाश्वत की बहन आईपीएस अधिकारी हैं। शाश्वत ने केंद्र सरकार के आयकर विभाग में भी अपनी सेवा दी है। जबकि, गोरखपुर सीडीओ संजय कुमार मीणा को मेरठ विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है। बस्ती के संयुक्त मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद को सीडीओ श्रावस्ती, संयुक्त मजिस्ट्रेट बस्ती की तैनाती दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed