फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maharajganj News: The teacher who got the headmaster beaten up is suspended

Gorakhpur News: प्रधानाध्यापक की पिटाई कराने वाली शिक्षिका निलंबित

Fri, 22 Nov 2024 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj News: The teacher who got the headmaster beaten up is suspended
महराजगंज। नौतनवा विकास खंड के प्राथमिक स्कूल जनियाजोत में तैनात शिक्षिका को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने देर शाम निलंबित कर दिया। शिक्षिका ने स्कूल में अपने पति को बुलाकर प्राध्यापक की बृहस्पतिवार पिटाई करा दी थी। नौतनवा बीईओ ने घटना की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को देते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार तैनात हैं। इसी स्कूल में सहायक शिक्षिका के रुप में भावना जायसवाल की तैनाती है। बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका को किसी बात को लेकर डांट दिया।
विज्ञापन

नाराज शिक्षिका ने दोपहर स्कूल में अपने पति को बुला लिया। शिक्षिका के पति सावन जायसवाल ने पहले तो प्रधानाध्यापक से अभद्रता की प्रतिरोध करने पर प्रधानाध्यापक को मारपीट कर घायल कर दिया। स्कूल के आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर प्रधानाध्यापक को बचाया। अधिक चोट के कारण शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी को फोन पर घटना की जानकारी दी। बीईओ ने स्कूल पहुंचकर घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया और बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि देर शाम शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान कड़वा प्राथमिक स्कूल से संबद्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed