{"_id":"5f6343128ebc3eae38409926","slug":"madrasas-children-get-midday-meal-ration-slip-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों के बच्चों को मिलने लगी मिड डे मील के राशन की पर्ची, अध्यापक ने दी खास जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों के बच्चों को मिलने लगी मिड डे मील के राशन की पर्ची, अध्यापक ने दी खास जानकारी
Thu, 17 Sep 2020 04:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Sep 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को कुपोषण के बारे में बताते अध्यापक आजम।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें लॉकडाउन के दौरान मिलने वाले मिड डे मील का राशन मिलना शुरू हो गया है। गुरुवार को मदरसा दारूल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार में कक्षा चार के 14 बच्चों को कोटेदार के यहां से मिलने वाले राशन की पर्ची दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि राशन की इस पर्ची के माध्यम से बच्चे अपने पास के कोटेदार के यहां से पांच किलो चावल व दो किलो पांच सौ ग्राम गेहूं ले सकेंगे। इसके साथ ही 76 दिनों के हिसाब से कन्वर्जन कास्ट कक्षा एक से पांच के बच्चों में 374 रुपये की दर से व कक्षा छह से आठ के बच्चों में 561 रुपये की दर से प्रति बच्चे के खाते में भेजा जा रहा है। बारी-बारी तमाम कक्षाओं के बच्चों को राशन की पर्ची दी जाएगी।
विज्ञापन
मदरसे में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आधुनिक विषय अध्यापक मोहम्मद आजम ने कुपोषण विषय पर बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि भोजन मे विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। बच्चे अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। जिससे उन्हे उचित मात्रा मे पोषक तत्व मिले, जिससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सके और वह कुपोषण व उससे होने वाली विभिन्न बीमारियों से भी बच सकें।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य हाफिज नजरे आलम कादरी, हाफिज रेयाज अहमद, नवेद आलम, मोहम्मद नसीम खान, अनीसुल हसन आदि मौजूद रहे।