{"_id":"5ef849659f780525c72d9028","slug":"locust-attack-continues-in-gorakhpur-basti-division","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-बस्ती मंडल में टिड्डियों का हमला जारी, धान की 50 एकड़ फसल हुई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-बस्ती मंडल में टिड्डियों का हमला जारी, धान की 50 एकड़ फसल हुई नष्ट
Sun, 28 Jun 2020 02:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Jun 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
टिड्डी दल का हमला।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर बस्ती मंडल में शुक्रवार को दाखिल हुआ टिड्डियों का झुंड रविवार दोपहर तक कई इलाकों में मंडराता रहा। टिड्डियों के हमले से सर्वाधिक नुकसान कैंपियरगंज के किसानों को उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
इसी तहसील क्षेत्र के भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सतीश ओझा का कहना है कि संतकबीरनगर से सहजनवां, जंगल कौड़िया होते हुए टिड्डियों का झुंड शानिवार की शाम 5 बजकर 10 मिट कैंपियरगंज क्षेत्र में हमला कर दिया और कई एकड़ धान की फसल को खराब कर दिया।
विज्ञापन
बताया कि खुद उनकी ही धान की दो एकड़ फसल टिड्डी चट कर गए। वहीं, सोनौरा बुजुर्ग के किसान जोगेंद्र सिंह का दावा है कि उनके व आसपास के कुछ गांवों में टिड्डियों ने किसानों की 50 एकड़ धान की खेती नष्ट कर दी। गनीमत यह रही कि धान के साथ ही अगल-बगल के कुछ खेतों में ढैंचा की भी फसल है। टिड्डियों का दल काफी समय तक उसी को खाने में लगा रहा जिससे धान की काफी फसल नष्ट होने से बच गईं।
विज्ञापन
उधर, कृषि विभाग के अधिकारी भी मान रहे हैं कि शुक्रवार को संतकबीरनगर होकर जनपद में प्रवेश करने वाले टिड्डी दल का खतरा अभी टला नहीं है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय यादव ने शनिवार को कैंपियरगंज क्षेत्र का दौरा किया। दोनों ने बताया कि चांदीपुर गांव के पास एक बांध है, जिसके बगल में कुछ पेड़ों पर टिड्डी दल को देखा गया है।
Trending Videos
टिड्डियां दिखे तो यहां करें संपर्क
बताया कि विभाग के कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। अगर टिड्डियां रात को भी पेड़ों पर बैठी रहीं तो 9:30 बजे के आसपास फायर ब्रिगेड की गाड़ी में उपलब्ध रसायन को घोलकर छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि टिड्डियों का एक दल पटना घाट होते देवरिया की तरफ निकल गया है।
प्रशासन की तरफ से कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसका नंबर 0551- 2200550 है। अगर किसी को कहीं भी टिड्डी दल दिखाई पड़े तुरंत उसकी सूचना इस नंबर पर दे सकते हैं, कृषि विभाग की तरफ से तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि तत्काल संबंधित इलाकों में विभाग की टीम पहुंचेगी और रसायन का छिड़काव शुरू कराएगी।
गांव-गांव बजा रहे थाली, ढोल-नगाड़े
टिड्डियों के हमले से खेतों को बचाने के लिए शनिवार को भी जंगल कौड़िया, कैंपियरगंज क्षेत्र के कई गांवों में किसान थाली, ढोल-नगाड़े बजाकर उन्हें भगाने के जतन में जुटे रहे। कुछ गांवों में डीजे बजाने के साथ ही युवकों ने ट्रैक्टर का साइलेंसर खोलकर उसे खेतों के किनारे दौड़ाया।