फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Location of Bunty, main accused in model shop firing, traced in Bareilly; efforts intensified to arrest him.

मॉडल शॉप फायरिंग: मुख्य आरोपी बंटी की लास्ट लोकेशन बरेली में, अंशिका का करीबी- गिरफ्तारी के बाद खुलेगा मामला

Sun, 25 Jan 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Jan 2026 02:06 AM IST
सार

मॉडल शॉप फायरिंग कांड में पहले ही मुख्य आरोपी अंशिका सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार विवाद रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ था। अंशिका ने जंगल सिकरी क्षेत्र में रहने वाले अस्पताल के मैनेजर विशाल मिश्र पर गोली चलाई थी। हालांकि, गोली विशाल मिश्र को नहीं लगी बल्कि उनके चालक अमिताभ को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Location of Bunty, main accused in model shop firing, traced in Bareilly; efforts intensified to arrest him.
युवती ने युवक को मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र में सिंघड़िया माॅडल शाॅप के पास हुई फायरिंग की घटना के बाद से भाग रहे आकाश वर्मा उर्फ बंटी की लोकेशन बरेली के आसपास ट्रेस हुई है। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। कैंट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बंटी लगातार ठिकाने बदल रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी में दिक्कत आ रही है। सर्विलांस और तकनीकी निगरानी के माध्यम से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आकाश देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र का रहने वाला है और मुख्य आरोपी अंशिका सिंह का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद से ही बंटी भूमिगत हो गया था। हालिया तकनीकी जांच में उसके बरेली क्षेत्र में होने की जानकारी पुलिस को मिली। इसी इनपुट के बाद संबंधित जिलों को अलर्ट कर दिया गया और अंतरजनपदीय समन्वय के साथ दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फायरिंग कांड में पहले ही मुख्य आरोपी अंशिका सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार विवाद रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ था। अंशिका ने जंगल सिकरी क्षेत्र में रहने वाले अस्पताल के मैनेजर विशाल मिश्र पर गोली चलाई थी।


हालांकि, गोली विशाल मिश्र को नहीं लगी बल्कि उनके चालक अमिताभ को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनके स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह का कहना है कि बंटी की गिरफ्तारी से पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed